

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- पंकज सक्सेना

स्थान- नई दिल्ली

27 फरवरी 2019 को एक पाकिस्तानी F-16 लड़ाकू विमान को मार गिराने के लिए अभिनंदन वर्धमान को आज वीर चक्र से सम्मानिक किया गया | बालाकोट एयर स्ट्राइक के हीरो माने जाने वाले अभिनंदन वर्धमान को आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वीर चक्र से सम्मानित किया | 27 फरवरी 2019 को पाकिस्तानी लड़ाकू विमान गिराने के बाद अभिनंदन तीन दिनों तक पाकिस्तानी सेना के कब्जे में रहे थे | लेकिन भारत के दबाव पर पाकिस्तान ने तीन दिन बाद अभिनंदन वर्धमान को वापस भारत को सौंप दिया | पाकिस्तानियों को धूल चटाने के बाद भारतीय वायुसेना ने उन्हें प्रमोट कर ग्रुप कैप्टन की रैंक दे दी है | बता दें कि भारतीय सेना में यह पद कर्नल रैंक के बराबर होता है |


आप सभी को याद होगा कि 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में सीआरपीएफ कैंप के काफिले में शहीद हुए 40 जवानों की मौत का बदला लेने के लिए भारत ने 26-27 की रात को पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक की थी | बालाकोट में एयर स्ट्राइक के दौरान कई आतंकी मारे गए थे. भारत की ओर से की गई एयर स्ट्राइक के जवाब में पाकिस्तान की सेना ने भी भारतीय बॉर्डर पर अपने विमान को भेजा थो लेकिन अभिनंदन वर्धमान ने पाकिस्तान को कड़ा जवाब दिया था | जिसमे भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन ने पाकिस्तान के F-16 विमान को गिरा दिया था लेकिन उनका विमान के क्षतिग्रस्त होने के कारण वह पीओके चले गए थे | जिसके बाद पाकिस्तानी सेना ने अभिनंदन वर्धमान को पकड़ लिया | लेकिन तीन बाद पाकिस्तान ने अभिनंदन को वापस भारत को लौटा दिया था |


