

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- पंकज सक्सेना

स्थान- लालकुआं

विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा इन दिनों प्रबुद्ध जन सम्मेलन के माध्यम से वरिष्ठ नागरिको के बीच पहुंचकर अपनी सरकार की छवि को बेहतर करने में लगी हुई है | इसी सन्दर्भ में आज लालकुआं, कालाढूंगी विधानसभा में प्रबुद्ध जनों का सम्मेलन आयोजित किया गया |


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत समेत पार्टी के तमाम बड़े पदाधिकारी और सैकड़ों की संख्या में प्रबुद्ध जन मौजूद रहे |
वहीं मीडिया से बात करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि पार्टी हर विधानसभा क्षेत्र में प्रबुद्ध जनों के साथ बैठकर राज्य सरकार द्वारा किये गए कार्य और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राज्य को दी गई कई सौगातों के साथ भारतीय जनता पार्टी की नीतियों के बारे में प्रबुद्ध जनों से बातचीत करते हुए आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रबुद्ध जनों का आशीर्वाद मांगा जा रहा है ताकि पार्टी एक बार फिर से 2022 के विधानसभा चुनाव में सत्ता में काबिज हो सके |



