यह काम नहीं किया तो हो सकता है आपका गैस कनेक्शन बंद, जल्द करा लें यह काम

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- पंकज सक्सेना

स्थान- हल्द्वानी

यदि आपके गैस कनेक्शन में आपका मोबाइल नंबर अपडेट नहीं है तो जल्द ही करा लें, नहीं तो अगली बार से आपको गैस सिलेंडर नहीं मिल पाएगी। ऐसा इसलिए क्योंकि हल्द्वानी इंडेन गैस के मैनेजर ने गैस की होम डिलीवरी करने वाले कर्मचारियों को बिना बुकिंग किये गैस सिलेंडर देने से साफ़ मना किया है। यह निर्णय गैस की कालाबाजारी को रोकने के लिए लिया गया है।

हल्द्वानी के इंडेन गैस के मैनेजर रवि मेहरा का कहना है कि हल्द्वानी और काठगोदाम गैस एजेंसी में करीब 55 हजार उपभोक्ता हैं। जिसमें से 50 हजार उपभोक्ता नियमित तौर पर गैस ले रहे हैं, जबकि करीब 5 हजार उपभोक्ताओं ने अपना मोबाइल नंबर अपडेट नहीं कराया है। जिसके चलते उन 5000 लोगों की  गैस बुकिंग नहीं हो पा रही है। यह लोग बिना बुकिंग के गैस भरवा रहे हैं। अब से यदि गैस बुक अपडेट नहीं होगा तो उनका कनेक्शन भी बंद हो सकता है। इसलिए ऐसे उपभोक्ता जिन्होंने गैस कनेक्शन से मोबाइल नम्बर अपडेट नहीं कराया है, वह समय रहते अपनी गैस एजेंसी पर जाकर मोबाइल नम्बर अपडेट करा लें।

 
बिना बुकिंग के गैस सिलेंडर लेने से शहर में जमकर कालाबाजारी हो रही है | इसका सबसे बड़ा कारण गैस सब्सिडी का बंद होना बताया जा रहा है | जब से सब्सिडी बंद हुई है, लोगों ने बुकिंग करना ही बंद कर दिया है। लोग गली मोहल्लों में आने वाली गैस की गाड़ियों से बगैर बुकिंग के सिलेंडर ले रहे हैं। हल्द्वानी के इंडेन गैस के मैनेजर ने सभी उपभोक्ताओं को चेतावनी दी है कि सभी अपना मोबाइल नंबर अपडेट करा लें, ताकि गैस की सुविधा बिना किसी परेशानी के ले सकें। अन्यथा गैस सिलेंडर लेने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है |