चीनी मिल के पेराई सत्र का हुआ शुभारंभ

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- विशेष शर्मा

स्थान- बाजपुर

बाजपुर चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ हो गया है | पेराई सत्र का उद्घाटन प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय ने कनवेयर बैल्ट का बटन दबाकर व गन्ना डालकर किया।

कैलाश सिंह टोलिया, जीएम चीनी मिल बाजपुर

बता दें कि बाजपुर के चीनी मिल बदहाली के आंसू बहा आ रही है। लेकिन चीनी मिल की बदहाल स्थिति दुरुस्त होने का नाम नहीं ले रही है। इस दौरान चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे ने किया। जहां कैबिनेट मंत्री ने पूजा अर्चना करने के उपरांत कन्वेयर बेल्ट का बटन दबाकर वह गन्ना डालकर किया।

अरविंद पांडेय, कैबिनेट मंत्री

इस दौरान कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि प्रदेश सरकार चीनी मिल को निरंतर चलाने के लिए लगातार प्रयासरत है, ऐसे में अधिकारियों को चीनी मिल सही तरीके से चलाने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

इस दौरान उन्होंने कहा कि चीनी मिल के निरंतर चलने से किसानों को इसका लाभ मिलेगा। जिससे किसान सही समय पर चीनी मिल को गन्ना दे सकेंगे और किसान दूसरी फसल लगाने में जुट सकेगा। साथ ही उन्होंने चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ होने पर सभी किसानों को शुभकामनाएं दी।