साल 2022 से पहले सरकार ने आम जनता को दिया बड़ा झटका, पढ़े पूरी खबर

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- पंकज सक्सेना

साल 2022 के आने से पहले ही सरकार ने पूरे देश को एक बड़ा झटका दे दिया | आपको बता दें कि नये साल के शुरू में ही कपड़े और जूते महंगे होने वाले है क्योंकि केंद्र सरकार ने इन सभी सामानों पर लगने वाले जीएसटी को पांच फीसदी से बढ़ाकर 12 फीसदी कर दिया गया है।

ऐसे में लोगों को अब सात फीसदी अधिक टैक्स देना होगा। कपड़े और जूतों के महंगे होने से  इसका असर आम व्यक्तियों की जेब पर पड़ना स्वाभाविक है। बता दें कि यह जीएसटी एक हजार रुपये तक के जूतों और कपड़ों पर लागू रहेगा। सरकारी अधिसूचना के अनुसार, नई दरें एक जनवरी 2022 से यह लागु कर दी जाएँगी |

बताया जा रहा है कि जब से जीएसटी लागू हुआ है, तब से कई बार जीएसटी काउंसिल फुटवियर और कपड़ों की इंवर्टेड ड्यूटी का मामला उठ चुका था। कच्चे माल पर जीएसटी की दर 12 से 18 फीसदी थी। जबकि तैयार माल पांच फीसदी की दर से बिकता था। इससे उद्योगपतियों को सरकार से जीएसटी रिफंड लेना होता था। उनकी आईटीसी भी जमा होती रहती थी और रिफंड लेने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था |