मुख्यमंत्री के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पहुंचे रानीखेत, कार्यकर्ताओं से की भेंट

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- संजय जोशी

स्थान- रानीखेत

मुख्यमंत्री धामी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पी .सी. नैलवाल जन समस्याओं के निवारण के लिए रानीखेत पहुंचे । वहां पहुँचते ही कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पार्थ प्लाजा रानीखेत मे आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया ।

उन्होंने नागरिकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की समस्याओं को समस्याओं को सुना । भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा दिए गए ज्ञापन पर उन्होंने समस्याओं के शीघ्र निवारण का आश्वासन दिया । भाजपा रानीखेत की ओर से उन्हें रानीखेत के सिविल एरिया को नगर पालिका बनाए जाने , खेल का मैदान ,चिलियानौला नगरपालिका की समस्याएं, आपदा के दौरान रानीखेत नगर व समीपवर्ती क्षेत्रों में हुए नुकसान के  साथ पुनर्निर्माण एवं सहायता और सितंबर माह में मीना बाजार में हुए अग्निकांड से पीड़ित व्यवसायियों को सहयोग दिए जाने संबंधी ज्ञापन दिया गया । इसके अलावा कई संगठनों एवं व्यक्तियों ने मांग पत्र प्रेषित किए जिसका उन्होंने शीघ्र निवारण संबंधी आश्वासन भी दिय ।

कार्यक्रम  नगर अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जसवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ । कार्यक्रम में जिला महामंत्री प्रेम शर्मा ,पूर्व जिला अध्यक्ष दीप भगत मदन सिंह मेहरा ,उपाध्यक्ष महिला आयोग ज्योति मिश्रा ,उपाध्यक्ष छावनी परिषद मोहन नेगी पूर्व दर्जा राज्यमंत्री नरेंद्र रौतेला पूर्व जिला महामंत्री दर्शन बिष्ट , पूर्व नगर अध्यक्ष हंसा दत बावड़ी ,चंदन भगत, विनोद भार्गव, नगर उपाध्यक्ष श्रीमती उमा रावत ,कोषाध्यक्ष शंकर दत्त बुधौली नगर मंत्री संजय पंत ,वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल उपरेती ,विमल भट्ट, जगदीश अग्रवाल ,खीम सिंह मेहरा चंद शेखर भट्ट ,अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती रेखा पांडे, दीप्ति बिष्ट अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा ,सुल्तान खान ,संजीव कुमार, भूपेंद्र कुमार, मोनू आदि सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे |