

स्थान :नैनीताल
ब्यूरो रिपोर्ट


जनपद नैनीताल में फरार वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल Manjunath TC के निर्देशन में जिले में फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आवश्यक दिशा-निर्देशों के तहत पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।


पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी Manoj Kumar Katyal के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी लालकुआं Amit Kumar Saini के मार्गदर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक लालकुआं Brajmohan Singh Rana के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

जानकारी के अनुसार 19 जून 2026 को चौकी हल्दूचौड़ पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी आनंद सक्सेना पुत्र जगदीश सक्सेना, निवासी बैरीपड़ाव, गोला गेट, शिव मंदिर के पास, खड़कपुर, हल्दूचौड़, लालकुआं को गिरफ्तार किया।
बताया जा रहा है कि आरोपी के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था, जिसके अनुपालन में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए तैयार किया गया है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में फरार वारंटियों और कानून से बचने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।



