



रिपोर्टर- दीपक चौहान

स्थान – जसपुर

जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर नादेही शुगर मिल का बीती 15 नवंबर को पेराई सत्र शुरू कर दिया गया | जिस पर प्रदेश के गन्ना मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद भी पहुचे थे |


लेकिन पेराई सत्र के कई दिन बीत जाने के बाद भी शुगर मिल नही चल पाई | जिसके कारण किसान भी परेशान है | इसी को लेकर विधायक आदेश चौहान नादेही शुगर मिल पहुचे और चीनी मिल अधिकारियों की फटकार लगाई |

विधायक आदेश चौहान का आरोप है | हर वर्ष सरकार से करोड़ो रुपए मिल न मेंटिनेंस के लिए आता है लेकिन उसके बाद भी समय पर न ही मिल का मेंटिनेंस हो पाता है और ना ही पेराइ शुरू की जाती है और हर रोज किसानों को टाला जाता है | लेकिन अब 15 से नवंबर से मिल का काम शुरू कर दिया है और मिल के बाहर किसानों के ट्रैक्टरों की लंबी-लंबी लाइने लगी है |

साथ ही विधायक के आरोपो के बाद मिल के चीफ इंजीनियर ने बताया कि फेक्ट्री के पास बगास नही है | जिसके कारण मिल का काम शुरू होने में देरी हो रही थी | तो वही घोटाले की बात को लेकर चीफ इंजीनियर ने सारे आरोप निराधार बताए है |



