ओखलकांडा में बनी 5 हार्सपावर सोलर पम्पिंग योजना


रिपोर्टर- (ललित जोशी-सहयोगी धर्मा चन्देल)
स्थान-नैनीताल
नैनीताल जिले के ओखलकांडा में मुख्य विकास अधिकारी डा0 संदीप तिवारी ने मनरेगा व लघु सिचाई के संयुक्त रूप से 9.85 लाख की धनराशि से लूगढ ग्राम पंचायत बडौन विकास खण्ड ओखलकांडा में 5 हॉर्सपावर सोलर पम्पिंग योजना बनाई गई ।

जिससे प्रति मिनट 60 एलपीएम पानी लिफ्ट कर चार हेक्टेयर भूमि सिचिंत हो रही है । इस योजना से 18 परिवार लाभान्वित हो रहे है। डा0 तिवारी ने कहा इस प्रकार के प्रोजेक्ट जनपद के आठ विकास खण्डो के ग्रामों में जरूरत के अनुसार बनाये जायेंगे।

मुख्य विकास अधिकारी ने पम्पिंग योजना का स्थलीय निरीक्षण भी किया।