



रिपोर्टर- (ललित जोशी-सहयोगी धर्मा चन्देल)
स्थान-नैनीताल
नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में सरोवर नगरी नैनीताल विधानसभा के बूथ से जुड़े कांग्रेस जनों का प्रशिक्षण कार्यक्रम नैनीताल क्लब में आयोजित हुआ। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल व संचालन नगराध्यक्ष अनुपम कबड्वाल ने की।


प्रशिक्षण कार्यक्रम के इस मौके पर वहां संयोजक, प्रशिक्षण कमेटी, उत्तराखंड इंदुमान, प्रशिक्षक अरुण श्राफ,निवर्तमान विधायक संजीव आर्या, पूर्व सांसद महेंद्र सिंह पाल, पूर्व विधायक सरिता आर्या, हेम आर्या सहित पूरे विधानसभा के अन्तर्गत नगर व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।



