



रिपोर्टर- अशोक सरकार

स्थान- खटीमा

उधम सिंह नगर जनपद नानकमत्ता में अज्ञात वाहन ने बाइक से घर लौट रहे नानक सागर के समीप हाईवे पर टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार तीनो युवक बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को नागरिक चिकित्सालय खटीमा इलाज के लिए भेजा |


जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिए है। तीनों मृतक एक ही गांव के थे | इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है । अज्ञात वाहन टक्कर मार कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है।


तीनों मृतक अकरम पुत्र हामिद रजा, जलीस अहमद पुत्र मोहम्मद हनीफ, इंतजार उर्फ भूरा पुत्र जमाल हुसैन एक ही गांव के थे। मृतक अकरम के दो बेटी एक बेटा। जलीस अहमद के दो बेटी दो बेटे, इंतजार भूरा के तीन बेटी चार बेटे हैं।


