यूपी में सपा को बड़ा झटका, सपा के 4 एमएलससी ने की भाजपा की सदस्यता ग्रहण

रिपोर्टर- पंकज सक्सेना

स्थान- उत्तर प्रदेश

जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे सभी राजनितिक पार्टियों के कार्यकर्ता चुनाव से ठीक पहले दूसरी पार्टियों की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं | इसी के चलते उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सपा को बड़ा झटका लग गया है |

आपको बता दें कि सपा के 4 एमएलससी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है, जो आने वाले चुनावों में समाजवादी पार्टी के लिए बड़ी मुश्किलें खड़ी कर सकता है | भाजपा की सदस्यता लेने वालों में एमएलसी रविशंकर पप्पू, नरेंद्र भाटी, सीपी चंद और रमा निरंजन है |  सपा के 4 एमएलससी के भाजपा में शामिल होने से पार्टी को अब और बल मिलेगा | पार्टी में रविशंकर सिंह के आने से सपा को बलिया क्षेत्र में काफी नुकसान होगा |

वहीं दूसरी ओर सीपी चंद भाजपा को आगे बढ़ाएंगे | रमा निरंजन बुंदेलखंड में भाजपा को मजबूत बनायेंगे | इस दौरान वहां मौजूद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि आने वाले समय में सपा के और भी कार्यकर्ता भाजपा से जुड़ेंगे | साथ ही कोरोना काल में जिस तरह से अखिलेश यादव आराम कर रहे थे, अब भी आराम ही करे | जनता की सेवा के लिए मेहनत करनी पड़ती है जो इनके बस की बात नहीं है |

भाजपा में शामिल वाले परिषद सदस्य नगर निकाय क्षेत्र में एमएलसी है | भाजपा ने इनको विधान परिषद के आगामी नगर निकाय क्षेत्र चुनाव में उम्मीदवार बनाने की भी सैधांतिक अनुमति दे दी है |भाजपा में सपा के सदस्यों को शामिल करने में उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और भाजपा के उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह की बड़ी भूमिका रही है | इसके अलावा भाजपा सपा के कुछ और विधायकों को भी पार्टी में शामिल करने की तैयारी में लगा है | जल्द ही सपा के अन्य सदस्य भी पार्टी में शामिल होंगे जो भाजपा के लिए बड़ी जीत साबित हो सकती है |