भीमताल विधानसभा की महिलाओं ने जिला मुख्यालय में किया जोरदार प्रदर्शन

रिपोर्टर- (ललित जोशी-सहयोगी धर्मा चन्देल)
स्थान- नैनीताल
सरोवर नगरी नैनीताल में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गोपाल बिष्ट व जिला पंचायत सदस्य पूनम बिष्ट के नेतृत्व में भीमताल विधानसभा से सैकड़ों महिलाएं अपनी मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पहुंची। जहां महिलाओं ने कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, भू कानून लागू हो, जैसे नारे भी लगाये। बता दें कि महिलाएं खाते खतौनी में खुद को सह खाते दार की मांग को लेकर जिला मुख्यालय पहुंची। कांग्रेस नेता गोपाल बिष्ट ने कहा महिलाओं का सह खातेदार होना बहुत जरूरी है । जिससे महिलाओं को भी लाभ मिल सके।

उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में भूमि संपत्ति पर पुरुष का अधिकार होने के कारण आर्थिक विकास की गतिविधियों में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित नहीं हो पा रही है। जिसके चलते महिलाएं स्वरोजगार आदि वित्तीय संस्थाओं से ऋण आदि लेने में असमर्थ होती हैं इसलिए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से पैतृक संपत्ति में महिलाओं को सहखातेदार का अधिकार दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भीमताल विधानसभा के धारियों कल कांडा भीमताल के रामगढ़ ब्लॉक में महिलाएं, पुरुषों के साथ सह खातेदार ना होने का कारण ऋण लेने में असमर्थ हैं जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर नहीं बन पाती हैं | वही आगे उन्होंने कहा कि भीमताल विधानसभा में शराब भी एक बड़ा मुद्दा है और कई घरों में शराब के प्रलोभन से उपजाऊ खेती वाली जमीन औने पौने दामों में बेच दी जाती है जिससे महिलाओं को परिवार का भरण पोषण करने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है | ऐसे में अगर खाता खतौनी में महिलाएं सहखातेदार होंगी तो पुरुष बिना महिलाओं के इजाजत के अपनी जमीनों को नहीं बेच सकते हैं।

वहीं आपदा आदि मदों से मिलने वाली राहत राशि का भी महिलाओं को लाभ मिल सकता है। उन्होंने कहा अगर जल्द से जल्द सरकार द्वारा इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो वह लोग हजारों की संख्या में महिलाओं के साथ देहरादून कूच करेंगे |