सोशल मीडिया लैब का हुआ उद्घाटन, प्रौद्योगिकी से बढ रहे अपराधों की करेगा रोकथाम

रिपोर्टर – पंकज सक्सेना
स्थान – हल्द्वानी
हल्द्वानी के पुलिस बहुउद्देशीय भवन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल, प्रीति प्रियदर्शनी ने आज दिनांक 12.11.2021 को सोशल मीडिया लैब का शुभारंभ किया । वर्तमान समय में सोशल मीडिया के बढ़ते प्रचलन के दृष्टिगत सोशल मीडिया प्रकरणों को 24×7 दिन निगरानी रखने के लिए बहुउद्देशीय भवन हल्द्वानी में ही सोशल मीडिया लैब का गठन किया गया है |

जिसमें सोशल मीडिया प्रमोशन सेल, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल और सोशल मीडिया इंटरवेंशन सेल को सम्मिलित किया गया है जो अपराध और सूचना प्रसार में इंटरनेट की उपयोगिता के दृष्टिगत आपराधिक मामलों की रोकथाम का कार्य करेगा।

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान शांतनु पाराशर क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, विजय मेहता (पीआरओ एसएसपी नैनीताल), महेश चंद्रा प्रतिसार निरीक्षक नैनीताल, मोहम्मद यूनुस प्रभारी फाइनेंशियल टास्क फोर्स, राकेश माहरा निरीक्षक यातायात हल्द्वानी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।