नैनीताल विधिक सेवा कार्यक्रमों पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन

रिपोर्ट- ललित जोशी सहयोगी धर्मा चन्देल

स्थान- नैनीताल

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुपालन में दिनांक 02 अक्टूबर,  से  14 नवम्बर, 2021 तक आजादी का अमृत महोत्स व ’’विधिक सेवा सप्ताह’’का उत्सव मनाया जा रहा है। जिसका शुभारंभ दिनांक 02 अक्टूबर,  को राष्ट्रीय स्तर पर किया गया।

उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव  आर0 के0 खुल्बे ने बताया कि ’’आजादी का अमृत महोत्सव’’ व ’’विधिक सेवा सप्ताह’’ के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के आदेशानुपालन में उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के संयुक्त तत्वाधान् में विधिक सेवा कार्यक्रमों पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

उक्त प्रदर्शनी का उद्घाटन  उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायमूर्ति और उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यपालक अध्यक्ष, न्याय मूर्ति  संजय कुमार मिश्रा ने किया।

उक्त समारोह में उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के  न्याय मूर्ति  मनोज कुमार तिवारी,  न्यायमूर्ति शरदकुमार शर्मा,  न्यायमूर्ति एन.एस. धनिक,  न्यायमूर्ति आर.सी. खुल, न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही।

उपरोक्त कार्यक्रम में महाधिवक्ता एस.एन. बाबुलकर, जिला जज नैनीताल  राजेन्द्र जोशी, मुख्य स्थायी अधिवक्ता  सी.एस. रावत, उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के महानिबंधक  धन्नजय चर्तुवेदी सहित अन्य निबन्धक, उत्तराखण्ड न्यायिक और विधिक अकादमी, भवाली के निदेशक नितिन शर्मा, उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्तागण उपस्थित रहें।

उत्तराखण्ड न्यायिक विधिक अकादमी, भवाली में अध्ययनरत प्रशिक्षुन्यायिक अधिकारियों ने उक्त प्रदर्शनी का अवलोकन किया और साथ ही स्कूलों के विद्यार्थियों ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया |