पार्टी की वरिष्ठ महिला कार्यकर्ता को बिठौली देने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री

रिपोर्टर – पंकज सक्सेना
स्थान – हल्द्वानी

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत राजपुरा के वार्ड नंबर तीन में अपनी पार्टी की वरिष्ठ कार्यकर्ता राजो टंडन के घर भाई बनकर पहुंचे | हरीश रावत ने अपनी बहन को बिठौली के रूप में उपहार दिए जिसे पाकर राजो टंडन बहुत खुश हुई | राजो टंडन का कहना है कि वह कांग्रेस में कई सालों से कार्य कर रही हैं |

हरीश रावत , पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड

आज उन्हें उनके शीर्ष नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बिठौली देकर सभी बहनों का मान बढ़ाया है और कांग्रेस की सभी बहने विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस को रिकॉर्ड वोटों से जिताने का कार्य करेंगी। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि पिछले साल कोरोना के चलते वह अपनी पार्टी की महिला कार्यकर्ता बहनों को बिठौली नहीं दे पाए थे | वह हर साल उनके घर जाकर उन्हें बिठौली देते हैं।

राजो टंडन , बिठौली प्राप्त करने वाली महिला कार्यकर्ता

बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जहां अपने पार्टी के दलित नेताओं के घर जाकर भोजन किया तो वहीं कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपनी पार्टी की महिला कार्यकर्ता के घर जाकर बिठौली दी जो राजनीति के गलियारे में चर्चा का विषय बन गया है |

जहां पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का दलित कार्यकर्ता के घर भोजन करना स्वागत योग्य कदम बताया है तो उनका कहना है कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ता है और साथ ही इस प्रकार के कार्यक्रम लगातार होने चाहिए।