ऑपरेशन प्रहार के तहत लालकुआं पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वारंटी गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत लालकुआं पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वारंटी गिरफ्तार

स्थान : नैनीताल
ब्यूरो रिपोर्ट

नैनीताल जनपद में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस ने वारण्टियों के खिलाफ सख्त अभियान तेज कर दिया है। मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर सभी थाना प्रभारियों को कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।

इसी क्रम में लालकुआं पुलिस ने एक वारण्टी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई एसपी सिटी मनोज कत्याल के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में की गई।

पुलिस के अनुसार, माननीय न्यायालय प्रथम अपर सिविल जज/ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट हल्द्वानी द्वारा जारी वारंट के आधार पर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान विश्वनाथ उर्फ बंबा पुत्र किशोरी लाल, निवासी राजीव नगर बंगाली कॉलोनी, लालकुआं के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ फौजदारी वाद संख्या 1977/24, धारा 60 एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज था। उसे वीआईपी गेट लालकुआं क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय नैनीताल में पेश किया जाएगा।

इस कार्रवाई में पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक प्रेम सिंह नेगी और कांस्टेबल दिलीप कुमार शामिल रहे।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वारण्टियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और कानून से बचने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।