
रिपोर्टर : विशेष शर्मा
स्टेशन : बाजपुर



बाजपुर चीनी मिल में कार्यरत कर्मचारी की अज्ञात कारणों के चलते मौत हो गई। चीनी मिल कर्मचारी की मौत की खबर सुनते ही आसपास के लोग एकत्र हो गए। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर मृतक के शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि


बाजपुर के चीनी मिल में कार्यरत झंडू सिंह चीनी मिल के आवासीय कमरे में रहता था। जहां झंडू सिंह चीनी मिल में कार्य के लिए जाने के समय पर अपने कमरे से बाहर नहीं निकला तो साथी कर्मचारियों ने झंडू सिंह को काम पर जाने के लिए बुलाने का प्रयास किया। लेकिन झंडू सिंह ने दरवाजा नहीं खोला। जिसके चलते आसपास के लोगों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। जहां पुलिस ने दरवाजा तोड़कर झंडू सिंह को मृत अवस्था में पाया।

: वंदना वर्मा — . सीओ बाजपुर

पुलिस को झंडू सिंह के शव के समीप दवाइयां पड़ी हुई मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण अस्थमा की बीमारी से होना बताया जा रहा है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी


