कांग्रेस की विजय संकल्प शंखनाद जनसभा का हुआ आयोजन

रिपोर्टर- पंकज सक्सेना
स्थान – हल्द्वानी

आज हल्द्वानी में आयोजित कांग्रेस की विजयसंकल्पशंखनाद_जनसभा में प्रतिभाग किया। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य व नैनीताल से निवर्तमान विधायक संजीव आर्य की कांग्रेस में वापसी पर अभिनंदन किया और जनसभा को संबोधित कर रहे नेतागणों ने भाजपा की कुनीतियों के खिलाफ जागरूक किया। यशपाल आर्य परिवार के ऐसे सदस्य हैं, जिन्होंने यूपी और उत्तराखंड में कांग्रेस को मजबूत कर अपने दायित्व का भली-भांति निर्वहन किया है।

2017 में भाजपा को जनता ने प्रचंड बहुमत दिया, तब प्रधानमंत्री व तमाम नेताओं ने बड़े -बड़े वादे किए, लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रोज नई घोषणाएं कर रहे हैं। जब 17,18 और 19 अक्टूबर को आई दैवीय आपदा के लिए सरकार ने किसी राहत पैकेज की घोषणा नहीं कि तो मुख्यमंत्री की घोषणाओं के लिए धन कहां से आएगा।जनता समझ चुकी है कि हमने जिन्हें चुना, वे अपना कार्य सही तरीके से नहीं कर पाए हैं। ऐसी ताकतों को नेस्तनाबूद करने के लिए चाहिए कि सभी कांग्रेस का परचम लहराने में सहयोग दें। 2022 में कांग्रेस आ रही है।

इस दौरान कांग्रेस के एआइसीसी व पीसीसी सदस्य सुमित हृदयेश कुमार आर्य,प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गणेश गोदियाल, युवा काँग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित भुल्लर, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, हरेंद्र सिंह लाड़ी, जागेश्वर विधायक गोविन्द सिंह कुंजवाल, उपनेता करन मेहरा, राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व सांसद महेंद्र पाल, विधायक आदेश सिंह चौहान, कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत रावत व Bभुवन कपरी, पूर्व विधायक सरिता आर्य, धारचूला विधायक हरीश धामी, गोपाल सिंह राणा, पूर्व विधायक लालकुआं हरीश चंद्र दुर्गपाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल,महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल, महानगर उपाध्यक्ष हल्द्वानी एवं पार्षद वार्ड न 37 विद्या देवी,सरस्वती देवी,भावना रावत आदि मौजू