पूर्व एमएलसी स्व. बी०डी० शर्मा के प्रपौत्र , त्रिभुवन शर्मा के सुपुत्र कार्तिकेय शर्मा का सड़क दुर्घटना में निधन

पूर्व एमएलसी स्व. बी०डी० शर्मा के प्रपौत्र , त्रिभुवन शर्मा के सुपुत्र कार्तिकेय शर्मा का सड़क दुर्घटना में निधन

स्थान : रानीखेत
रिपोर्टर
: संजय जोशी

उत्तराखंड के रानीखेत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। पूर्व एमएलसी स्वर्गीय बी.डी. शर्मा के प्रपौत्र और त्रिभुवन शर्मा के पुत्र कार्तिकेय शर्मा का सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो गया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

असमय हुई इस दुर्घटना ने न केवल शर्मा परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र को गहरे दुख में डाल दिया है। कार्तिकेय शर्मा के निधन की खबर मिलते ही लोग स्तब्ध रह गए और हर कोई इस घटना को लेकर भावुक नजर आया।

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सीडब्ल्यूसी सदस्य करन माहरा ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह केवल शर्मा परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे कांग्रेस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में एक उज्ज्वल भविष्य का यूं अचानक समाप्त हो जाना अत्यंत पीड़ादायक है।

इस दुखद घटना के बाद कांग्रेस कार्यालय में एक शोकसभा आयोजित की गई, जहां दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

शोकसभा में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

कार्तिकेय शर्मा के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। लोग लगातार उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं और इस असमय हुई घटना को बेहद दुखद बता रहे हैं।

इस मौके पर अगस्त लाल साह, पंकज जोशी, पंकज गुरुरानी, प्रदीप मेहरा, प्रमोद पाल, कुलदीप कुमार, सुनील कुमार, जयंत रौतेला, संदीप बंसल, रमेश पंत, विनीत चौरसिया, सोनू सिद्दीकी, भुवन आर्या, रुद्र माहरा, खुशाल मेहरा, इंदर नेगी, मनोज कोरंगा, दीपक सोंटियाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।