

स्थान : चमोली
ब्यरो रिपोर्ट

गोपेश्वर-चोपता सड़क मार्ग पर एक सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार दो जवान घायल हो गए।


हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय युवाओं ने तत्परता दिखाते हुए घायलों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई।


जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय युवक प्रदीप रमोला और राहुल अजय पंवार ने मानवता का परिचय देते हुए दोनों घायलों को अपने निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया।


अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा घायलों का उपचार जारी है। चिकित्सकों के मुताबिक, घायल जवान धवल राठौर, जो अग्निवीर के रूप में सेना में सेवाएं दे रहे हैं, को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं दूसरे जवान की हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है।

घटना के बाद क्षेत्र में राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया गया है। स्थानीय लोगों की तत्परता से समय रहते घायलों को उपचार मिल सका, जिससे उनकी स्थिति नियंत्रण में है।


