मसूरी में अल्पसंख्यक मोर्चा का स्वागत, योजनाओं पर जोर

मसूरी में अल्पसंख्यक मोर्चा का स्वागत, योजनाओं पर जोर

स्थान : मसूरी
ब्यूरो रिपोर्ट

मसूरी में उत्तराखंड अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिज गौड़ और मीडिया संयोजक युसूफ मलिक के पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा और अल्पसंख्यक मोर्चा के मसूरी मंडल द्वारा किया गया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं के साथ एक परिचयात्मक बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने पर चर्चा हुई।

कार्यक्रम में अल्पसंख्यक मोर्चा के शहर अध्यक्ष जगजीत कुकरेजा ने प्रदेश अध्यक्ष का पुष्प गुच्छ और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया।

माल रोड स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित बैठक में अनिज गौड़ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के शासनकाल में अल्पसंख्यकों की स्थिति चुनौतीपूर्ण रही, लेकिन 2014 के बाद स्थिति में बदलाव आया है।

अनिज गौड़ ने कहा कि नरेंद्र मोदी और पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में अल्पसंख्यक समाज मुख्यधारा से जुड़ रहा है और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठा रहा है।

उन्होंने दावा किया कि अल्पसंख्यकों की आय और जीवन स्तर में सुधार हो रहा है तथा बड़ी संख्या में लोग भाजपा की नीति और विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़ रहे हैं।