
स्थान : चंपावत

रिपोर्ट : लक्ष्मण बिष्ट

चम्पावत जनपद में “जन-जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल” कार्यक्रम के तहत व्यापक स्तर पर बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया गया। यह शिविर चम्पावत, लोहाघाट, बाराकोट और पाटी विकासखंडों में लगाए गए, जहाँ बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।


जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशानुसार आयोजित इन शिविरों में विभिन्न विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाए। इन स्टॉलों के माध्यम से आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और पात्र लोगों को मौके पर ही लाभ भी प्रदान किया गया।


शिविरों में चिकित्सा, वन विभाग, महिला एवं बाल विकास, सहकारिता, दुग्ध विकास, कृषि, उद्यान और पशुपालन विभागों द्वारा सक्रिय भागीदारी की गई। विभागों ने लोगों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया।

इस दौरान बीपीएल प्रमाण पत्र जारी किए गए, वहीं विधवा, दिव्यांग और वृद्धावस्था पेंशन से जुड़े आवेदनों को स्वीकृति देकर लाभार्थियों को राहत पहुंचाई गई। इससे ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का सीधा फायदा मिला।


कृषि क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए एग्री स्टेक पंजीकरण, कृषि दवाओं का वितरण और पॉलीहाउस जैसी योजनाओं से किसानों को जोड़ा गया। वहीं विद्युत विभाग ने भी शिविर स्थल पर ही बिल संशोधन, वितरण और नए कनेक्शन से संबंधित समस्याओं का समाधान किया।

इन शिविरों के माध्यम से सैकड़ों लाभार्थियों को त्वरित सेवाएं मिलीं। इस अवसर पर कविंद्र रावत सहित विभिन्न विकासखंडों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे, जिन्होंने इस पहल की सराहना की।

