
स्थान : द्वाराहाट शीतलपुष्कर मैदान।

ब्यरो रिपोर्ट

द्वाराहाट नगर के शीतलापुष्कर मैदान में आज प्रशासन द्वारा “चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में द्वाराहाट विधानसभा के विधायक मदन सिंह बिष्ट मौजूद रहे।


मंच पर उपजिलाधिकारी सुनील कुमार राज, तहसीलदार तितिक्षा जोशी, खंड विकास अधिकारी संतोष जेठी, नगर पंचायत अध्यक्ष और ग्राम प्रधान संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। हालांकि मंच पर कई कुर्सियां खाली नजर आईं, जो कार्यक्रम की व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं।


कार्यक्रम में पांडाल के अंदर भी स्थानीय जनता की भागीदारी बेहद कम देखने को मिली। वहां मुख्य रूप से स्कूली बच्चे और महिला समूहों की महिलाएं ही मौजूद थीं, जबकि आम जनता की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी रही।

दीप प्रज्वलन के बाद विधायक मदन सिंह बिष्ट ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने सरकार के चार साल के कार्यकाल पर बात करते हुए सरकारी कर्मचारियों की सराहना की और उनके योगदान को अहम बताया।

वहीं मंच से उन्होंने चुनावी संकेत भी दिए और कहा कि यदि कांग्रेस की सरकार बनती है तो क्षेत्र का समग्र विकास किया जाएगा। उन्होंने द्वाराहाट में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना और पेयजल योजना को पूरा करने का भी आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में करीब 26 विभागों के स्टॉल लगाए गए और कुछ महिला समूहों की अध्यक्षों व किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। हालांकि कार्यक्रम महज दो घंटे में समाप्त हो गया और नगर पंचायत अध्यक्ष के देर से पहुंचने सहित कम जनभागीदारी ने आयोजन की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े कर दिए।

