हल्द्वानी पुलिस ने अवैध शराब तस्करों पर कसा शिकंजा

हल्द्वानी पुलिस ने अवैध शराब तस्करों पर कसा शिकंजा

स्थान : हल्द्वानी
ब्यरो रिपोर्ट

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल, डॉ. मंजूनाथ टीसी द्वारा जनपद में अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। इनके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

चेकिंग अभियान का नेतृत्व श्री विजय सिंह मेहता, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी ने किया। अभियान के दौरान पुलिस ने दो बड़े मामलों में तस्करों को पकड़ने में सफलता हासिल की।

पुलिस कार्रवाई का विवरण:

  • 17 मार्च 2026: गौला नदी के पास राजपुरा क्षेत्र से अनिल आर्या उर्फ अनिया (29) को 58 पाउच अंगूर मार्का मसालेदार देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
  • 18 मार्च 2026: गौरापड़ाव क्षेत्र, नवीन भोजनालय में मोहन चन्द्र जोशी (50) को भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ दबोचा गया।

अभियोग विवरण:
दोनों अभियुक्तों के खिलाफ थाना हल्द्वानी में क्रमशः FIR संख्या 92/2026 एवं 96/2026 के तहत धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

बरामदगी:

  • अनिल आर्या से 58 पाउच अंगूर मार्का मसालेदार देशी शराब
  • मोहन चन्द्र जोशी से कुल 06 पेटी अवैध शराब बरामद हुई, जिनमें शामिल हैं:
    • 04 पेटी माल्टा मार्का देशी शराब (182 पाउच)
    • 01 पेटी में 48 पव्वे मेकडवल अंग्रेजी शराब
    • 01 पेटी में 46 पव्वे रॉयल स्टैग अंग्रेजी शराब

पुलिस टीम:

  1. उ0नि0 प्रेम राम विश्वकर्मा (चौकी प्रभारी मण्डी)
  2. कानि0 विजय भारद्वाज
  3. कानि0 ललित मेहरा
  4. हे0कानि0 कुन्दन सिंह (एसओजी)
  5. कानि0 भूपेन्द्र जेष्ठा (एसओजी)

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कहा कि अवैध शराब तस्करी पर पूरी तरह नज़र रखी जा रही है और पुलिस ऐसे अपराधों पर शून्य सहनशीलता के साथ कार्रवाई कर रही है।