आज का राशिफल जानिए क्या कहती है आपकी राशियाँ

आज का राशिफल जानिए क्या कहती है आपकी राशियाँ

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- किसी मित्र के मार्गदर्शन से लंबे समय से चली आ रही चिंता और तनाव में राहत मिलेगी। भाइयों के साथ संबंध मधुर रखने से घर के माहौल में सुखद बदलाव आएगा। संतान की किसी उपलब्धि से जुड़ी शुभ सूचना मिलने से मन को सुकून मिलेगा। आज आपका मन पहले से ज्यादा संतुलित और आश्वस्त रहेगा।
नेगेटिव- कहीं भी निवेश करने से पहले उससे जुड़ी पूरी जानकारी जरूर लें। कुछ लोग आपकी पीठ पीछे आलोचना कर सकते हैं, लेकिन ऐसी व्यर्थ बातों पर ध्यान देने के बजाय अपने काम पर फोकस रखें। विपरीत परिस्थिति में गुस्से और आवेश पर काबू रखना जरूरी है।

व्यवसाय- इस समय मीडिया और ऑनलाइन प्रचार पर ज्यादा ध्यान दें। पब्लिक रिलेशन मजबूत बनाएं। समय के अनुसार अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव लाना जरूरी है। कोई महत्वपूर्ण और लाभदायक आफिशियल यात्रा टलने से मन उदास रह सकता है, लेकिन बाकी कामों में प्रगति बनी रहेगी।
लव- गृहस्थ जीवन व्यवस्थित और खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है।
स्वास्थ्य- एलर्जी से राहत पाने के लिए बदलते मौसम से बचाव करें। खानपान और दिनचर्या में भी सावधानी रखें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 3

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज सपने साकार करने का दिन है। लंबे समय से दिया गया उधार वापस मिल सकता है। खुद को अपडेट रखने के लिए नई टेक्नोलॉजी से जुड़ी जानकारी मिलेगी। विद्यार्थी और युवा अपने भविष्य की योजनाओं को आगे बढ़ाने का अच्छा मौका पाएंगे। आज आत्मविश्वास और व्यवहारिक सोच आपका साथ देगी।
नेगेटिव- आय के साथ-साथ खर्चे भी बढ़े रहेंगे। इस समय रुपये-पैसे से जुड़े फैसले खुद ही लें। कर्मचारियों से संबंध खराब न करें, क्योंकि उनका सहयोग आपके लिए जरूरी है। किसी नजदीकी संबंधी की वजह से अतिरिक्त जिम्मेदारियां आ सकती हैं और उन्हें पूरा करना चुनौतीपूर्ण रहेगा।

व्यवसाय- व्यवसाय में बहुत सूझबूझ रखने की जरूरत है। थोड़ी सी लापरवाही बड़ा नुकसान करा सकती है। अगर किसी निवेश की योजना है, तो तुरंत अमल करना लाभदायक रहेगा। नौकरीपेशा लोगों का कोई प्रोजेक्ट पूरा होने से कंपनी को अच्छा फायदा होगा और आपकी छवि भी मजबूत होगी।
लव- परिवार और जीवनसाथी के साथ मनोरंजन का कार्यक्रम बनेगा। प्रेम संबंधों में मर्यादा और सम्मान बनाए रखें।
स्वास्थ्य- गले में खराश और खांसी-जुकाम रह सकता है। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन जल्दी राहत देगा।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 3

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आर्थिक स्थिति को लेकर आज का दिन सकारात्मक रहेगा। आप अपने काम दक्षता से पूरे कर पाएंगे। सिर्फ भावनाओं में बहने के बजाय व्यवहारिक रहें और भाग्य से ज्यादा कर्म पर भरोसा रखें। बच्चे की किलकारी या संतान सुख से जुड़ी शुभ सूचना मिलने पर घर में उत्सव जैसा माहौल रहेगा।
नेगेटिव- दूसरों की वजह से आपके बनते कामों में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। किसी भी तनावपूर्ण स्थिति में धैर्य से काम लें। किसी पर ज्यादा भरोसा करने के बजाय काम खुद पूरा करने की कोशिश करें। खरीदारी करते समय बिल आदि ध्यान से जांच लें, क्योंकि भ्रम या गलती की आशंका है।

व्यवसाय- कारोबार में और तरक्की के लिए मीडिया और संपर्क सूत्रों से नई जानकारी लें। सरकारी कामकाज से जुड़े व्यवसाय में अच्छे टेंडर मिलने की संभावना है। सरकारी नौकरी में ट्रांसफर से जुड़ी कोई खबर मिलेगी, जो मनमुताबिक रह सकती है।
लव- परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। वैवाहिक संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। विवाह योग्य लोगों के लिए खुशखबरी मिल सकती है।
स्वास्थ्य- घुटनों और जोड़ों के दर्द से राहत के लिए नियमित व्यायाम करें और संतुलित खानपान रखें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 2

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज कोई शुभ समाचार मिलने से परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। आप कुछ खास फैसले लेंगे, जो निकट भविष्य में बहुत फायदेमंद साबित होंगे। युवाओं के लिए कोई उपलब्धि इंतजार कर रही है, इसलिए समय का सही उपयोग करना जरूरी है।
नेगेटिव- जरूरत से ज्यादा आत्मकेंद्रित होने से इसका असर आपके व्यक्तिगत और पारिवारिक जीवन पर पड़ सकता है। किसी धार्मिक आयोजन में गलतफहमी की वजह से किसी से कहासुनी हो सकती है। बेहतर होगा कि बेकार के वाद-विवाद से खुद को दूर रखें।

व्यवसाय- प्रभावशाली व्यवसायियों से मिलने का मौका मिले, तो उसे हाथ से न जाने दें। आपकी योग्यता और काबिलियत से व्यापार में कई सकारात्मक बदलाव होंगे, जो प्रगति में सहायक रहेंगे। आफिस में बॉस और अधिकारी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे।
लव- घर की समस्याओं को आपसी सामंजस्य से सुलझाने पर वे जल्दी काबू में आ जाएंगी। प्रेम प्रसंगों में पड़कर समय नष्ट न करें।
स्वास्थ्य- संतुलित आहार के साथ शारीरिक परिश्रम और व्यायाम पर ध्यान दें। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- समय मेहनत और परिश्रम का है, लेकिन उसका अच्छा फल भी मिलेगा। इसलिए तनाव न लें और कुछ समय आत्ममंथन में जरूर लगाएं। बदलते माहौल के अनुसार आपने जो नीतियां बनाई हैं, उनमें सफलता मिल सकती है। आज आपके धैर्य और समझदारी का फायदा मिलेगा।
नेगेटिव- ध्यान रखें, छोटी सी गलती भी आपको दूसरों के सामने शर्मिंदा कर सकती है। कुछ समय एकांत या आध्यात्मिक स्थान पर बिताएं, इससे मानसिक सुकून मिलेगा। युवाओं को उपलब्धि मिलने पर समय का सही उपयोग करना जरूरी है।

व्यवसाय- व्यावसायिक दृष्टि से समय अच्छा है। रुके हुए काम गति पकड़ेंगे। प्रचार-प्रसार बढ़ाएं। किसी भी असमंजस की स्थिति में वरिष्ठ लोगों की सलाह लेना उचित रहेगा। नौकरीपेशा लोग ट्रांसफर या स्थान परिवर्तन से जुड़े कामों के लिए उच्चाधिकारियों से चर्चा करें।
लव- आपके प्रयासों से घर के वातावरण में सुधार आएगा। अविवाहित लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- पेट खराब और एसिडिटी की समस्या रह सकती है। सेहत के प्रति लापरवाही परेशानी बढ़ा सकती है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 1

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- अपनी रोजमर्रा की गतिविधियों में कुछ नयापन लाएं। इससे माहौल सुखद बनेगा। कुछ समय से चल रही चिंता या तनाव से राहत मिलेगी। इस समय अतिरिक्त आय के योग भी बन रहे हैं। स्त्री वर्ग हर क्षेत्र में व्यवस्था बनाए रखने में सक्षम रहेगा।
नेगेटिव- कोई अप्रिय समाचार मिलने से मन उदास रह सकता है। घर में बहुत ज्यादा टोका-टाकी से परिवार के लोग परेशान हो सकते हैं। कुछ समय परिवार और बच्चों के साथ जरूर बिताएं और उनकी दिक्कतें समझकर मदद करें।

व्यवसाय- व्यवसाय में आपको कोई महत्वपूर्ण कार्यभार मिलेगा, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। भविष्य की योजनाओं पर भी विचार-विमर्श होगा। अपनी कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाएं। आफिस में किसी सहयोगी की वजह से शर्मिंदगी उठानी पड़ सकती है।
लव- घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद और स्नेह घर की व्यवस्था को बेहतर बनाए रखेगा। घर में मांगलिक आयोजन पर चर्चा हो सकती है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन तनाव की वजह से सिरदर्द और माइग्रेन की परेशानी रह सकती है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 4

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव- वाहन या कोई कीमती वस्तु खरीदने का विचार है, तो दिन शुभ है। युवाओं को करियर से जुड़ा मार्गदर्शन मिलेगा और विद्यार्थी पढ़ाई के प्रति सजग रहेंगे। मेहमाननवाजी में भी अच्छा समय बीतेगा। आज का दिन उपयोगी फैसलों और खुशहाल माहौल का संकेत दे रहा है।
नेगेटिव- अपने फैसले खुद लें, तो बेहतर रहेगा। दूसरों की बातों में आकर नुकसान हो सकता है। अगर लोन लेने की योजना है, तो अपनी क्षमता से ज्यादा लेने से बचें। इस समय मानसिक शांति बनाए रखना बहुत जरूरी है।

व्यवसाय- कार्यस्थल पर स्टाफ और कर्मचारियों के साथ मधुर संबंध रखें। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोग जल्दी ही मनचाहा कार्यभार हासिल कर सकते हैं। इसलिए उच्चाधिकारियों के साथ संपर्क बनाए रखें।
लव- अविवाहितों के लिए खुशखबरी मिलने की संभावना है। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा।
स्वास्थ्य- मानसिक तनाव की वजह से थकान और ऊर्जा की कमी रह सकती है। योग और मेडिटेशन के लिए समय निकालें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज कोई खास बात सीखने को मिलेगी, जिससे आपका मनोबल बढ़ेगा। वरिष्ठ और अनुभवी लोगों के अनुभवों से आपको जीवन की कई समस्याओं का सही मार्गदर्शन मिलेगा। व्यस्तता के बावजूद मित्रों और रिश्तेदारों से संपर्क बनाए रखना संबंधों में मधुरता रखेगा।
नेगेटिव- अपनी इच्छा पूरी करने के लिए किसी भी प्रकार का जोखिम लेने से बचें। किसी भी विपरीत परिस्थिति में भावनाओं के आवेश में न आएं। वरना बाद में पछतावा होगा और संबंधों में कटुता भी आ सकती है।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र की आंतरिक व्यवस्था को बेहतर बनाने में अपनी समझ का उपयोग करें। कर्मचारियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। हार्डवेयर के व्यवसाय में मुनाफे को लेकर सतर्क रहना जरूरी है। सरकारी नौकरी वालों को अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज बहुत संभालकर रखने चाहिए।
लव- जीवनसाथी का आपके कामों में पूरा सहयोग मिलेगा और आपसी संबंधों में मजबूती आएगी। प्रेम प्रसंग बदनामी का कारण बन सकते हैं, इसलिए सावधान रहें।
स्वास्थ्य- गलत खानपान की वजह से गैस और पेट खराब हो सकता है। चुस्त-दुरुस्त और ऊर्जावान बने रहने के लिए अपनी सेहत को प्राथमिकता दें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- वर्तमान ग्रह स्थिति अनुकूल है। संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ समाचार मिलेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक कामों में आपका खास रुझान रहेगा, जिससे भीतर शांति और ऊर्जा महसूस होगी। अपने लिए भी खरीदारी करने का मन बनेगा।
नेगेटिव- कोई सरकारी कार्यवाही चल रही है, तो उसे जल्दी निपटाने की कोशिश करें। किसी मित्र या संबंधी के व्यवहार से परेशानी हो सकती है। सकारात्मक नजरिया रखें। भूमि से जुड़ा कोई काम आज टालना बेहतर रहेगा।

व्यवसाय- व्यवसाय से जुड़ा कोई भी फैसला बहुत सावधानी से लें। पार्टनरशिप वाले काम में पारदर्शिता जरूरी है। कुछ अनावश्यक खर्च बढ़ेंगे, लेकिन अपनी क्षमता से ज्यादा उधार न लें। किसी व्यावसायिक पार्टी के साथ चल रही गलतफहमी दूर होगी और संबंध बेहतर होंगे।
लव- दांपत्य जीवन और प्रेम संबंध, दोनों में अनुकूलता बनाए रखने के लिए उन्हें समय देना जरूरी है। इससे आपसी प्रेम बढ़ेगा।
स्वास्थ्य- सेहत संबंधी दिक्कतें रह सकती हैं। इसका असर आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव- दीर्घकालीन विषयों पर विचार होगा और आपका शांत रवैया लक्ष्य तक पहुंचने में मदद करेगा। बच्चे भी अनुशासित रहकर पढ़ाई पर ध्यान देंगे। शॉपिंग आदि में भी सुखद समय बीतेगा। आज धैर्य और संतुलन आपके पक्ष में रहेंगे।
नेगेटिव- किसी भी विपरीत परिस्थिति में हिम्मत न हारें। सकारात्मक बने रहें और वर्तमान स्थिति पर ही अपनी ऊर्जा लगाएं। कटु वाणी पर काबू रखना जरूरी है। पड़ोसियों के साथ किसी विवाद में पड़ने से बचें।

व्यवसाय- कारोबारी मामलों में लंबित काम पूरे होंगे। लेकिन इनकम टैक्स और सेल्स टैक्स से जुड़े हिसाब-किताब में पारदर्शिता रखें। कुछ विरोधी आपके खिलाफ चाल चल सकते हैं। आफिस में सहयोगियों से तालमेल बनाए रखने पर काम बेहतर तरीके से होगा।
लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच अच्छा तालमेल रहेगा, जिससे घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा।
स्वास्थ्य- शरीर के किसी हिस्से में संक्रमण के कारण सूजन आ सकती है। उचित इलाज लेना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 1

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थिति आपके व्यक्तित्व को और प्रभावशाली बना रही है। उधार दिया पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों में समय बिताने से आप बहुत सकारात्मक महसूस करेंगे। विवाह योग्य लोगों के लिए खुशखबरी मिल सकती है।
नेगेटिव- लेनदेन के मामलों में सावधानी रखें, वरना बड़े लाभ का लालच देकर कोई धोखा दे सकता है। किसी पड़ोसी या संबंधी से वैमनस्य बढ़ने पर दूरियां आएंगी। अपने स्वभाव से ईगो कम करना जरूरी है।

व्यवसाय- वर्तमान परिस्थिति में व्यवसाय जैसा चल रहा है, उसी पर ध्यान केंद्रित रखें। अभी कोई बड़ा फैसला लेने का समय अनुकूल नहीं है। नौकरीपेशा लोगों को आफिस का काम घर से करने में कुछ दिक्कतें आएंगी।
लव- बाहरी लोगों का हस्तक्षेप घर की व्यवस्था में परेशानी ला सकता है। आपकी थोड़ी समझदारी से घर का वातावरण मधुर बना रहेगा।
स्वास्थ्य- अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह न रहें। गैस और बदहजमी की वजह से जोड़ों का दर्द भी बढ़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 9

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज का दिन लाभदायक रहेगा। भाई या पिता समान किसी व्यक्ति के मार्गदर्शन में आपका कोई काम सुलझ जाएगा, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। बच्चों की शिक्षा से जुड़ी कुछ लाभदायक योजनाएं पूरी होंगी। इससे बच्चों का आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
नेगेटिव- किसी भी तरह की यात्रा या आवाजाही के समय अपने सामान का ध्यान रखें। भूमि से जुड़े कागजी काम करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल करें। छोटी सी गलती भी बड़ा विवाद खड़ा कर सकती है।

व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ नई उपलब्धियां आपका इंतजार कर रही हैं। हालांकि किसी खास प्रोजेक्ट में कुछ रुकावटें आएंगी, लेकिन आप समझदारी से उनका समाधान निकाल लेंगे। अपनी कार्यप्रणाली को गुप्त रखना जरूरी है।
लव- दांपत्य जीवन में छोटी-मोटी बातों को नजरअंदाज करें और समझदारी से काम लें, नहीं तो इसका असर घर की व्यवस्था पर पड़ेगा।
स्वास्थ्य- सिरदर्द और माइग्रेन की परेशानी रह सकती है। इस समय वाहन बहुत सावधानी से चलाएं।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3