बीकेटीसी के बयान पर सियासत तेज, कांग्रेस ने उठाए सवाल

बीकेटीसी के बयान पर सियासत तेज, कांग्रेस ने उठाए सवाल

स्थान : देहरादून
ब्यरो रिपोर्ट

बीते दिन बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने प्रेस वार्ता के दौरान बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि बीकेटीसी मंदिरों और बाबा केदारनाथ धाम में गैर हिंदुओं के प्रवेश को वर्जित किया गया है।

हालांकि अपने ही बयान में उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यक्ति आस्था रखता है और शपथपत्र देता है, तो उसे मंदिर में प्रवेश की अनुमति दी जा सकती है। इस बयान को लेकर अब विवाद खड़ा हो गया है।

बीकेटीसी के इस कथित विरोधाभासी रुख पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। पार्टी का कहना है कि इस तरह के बयानों से भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है।

कांग्रेस प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट ने आरोप लगाया कि बीकेटीसी पहले से ही भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरा हुआ है और अब वह इस तरह के मुद्दों के जरिए लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि यह चुनावी वर्ष है, इसलिए इस प्रकार के फैसले और बयान दिए जा रहे हैं। उनके अनुसार यह राजनीतिक लाभ लेने की रणनीति का हिस्सा हो सकता है।

बीकेटीसी की ओर से इस बयान पर अभी तक कोई विस्तृत स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है, जिससे विवाद और गहरा गया है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि धार्मिक और आस्था से जुड़े मुद्दों पर दिए गए ऐसे बयान चुनावी माहौल में सियासत को और गरमा सकते हैं। अब देखना होगा कि इस मामले में आगे क्या रुख सामने आता है।