घरेलू एलपीजी के लिए अब e-KYC अनिवार्य

घरेलू एलपीजी के लिए अब e-KYC अनिवार्य

ब्यरो रिपोर्ट

सरकार ने घरेलू एलपीजी कनेक्शन के लिए आधार आधारित e-KYC को अनिवार्य कर दिया है। अब सभी उपभोक्ताओं को बायोमेट्रिक या फेस ऑथेंटिकेशन के माध्यम से अपनी पहचान सत्यापित करानी होगी।

क्यों जरूरी है e-KYC: सरकार का उद्देश्य फर्जी और डुप्लीकेट गैस कनेक्शन खत्म करना, ब्लैक मार्केटिंग रोकना और सही लाभार्थियों तक सब्सिडी पहुँचाना है। पिछले कुछ मामलों में लोग एक से अधिक कनेक्शन लेकर गलत फायदा उठा रहे थे।

एलपीजी आधार e-KYC क्या है: यह एक डिजिटल प्रक्रिया है, जिसमें गैस कनेक्शन धारक अपनी पहचान आधार के माध्यम से सत्यापित करता है। प्रक्रिया में बायोमेट्रिक या फेस ऑथेंटिकेशन शामिल है, जिससे गैस कंपनियों का डेटा अपडेट होता है।

मोबाइल से प्रक्रिया: अब उपभोक्ताओं को गैस एजेंसी नहीं जाना पड़ेगा। पूरी प्रक्रिया मोबाइल फोन के जरिए ऐप के माध्यम से पूरी की जा सकती है।

स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया: पहले अपनी गैस कंपनी का मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और लॉगिन करें। फिर ‘ई-केवाईसी’ विकल्प चुनें और ‘Aadhaar FaceRD’ ऐप के जरिए फेस या बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन पूरा करें।

आवश्यक दस्तावेज़: e-KYC करते समय आधार कार्ड, गैस कंज्यूमर नंबर, गैस एजेंसी का नाम, मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट विवरण तैयार रखें।

e-KYC न कराने के प्रभाव: यदि समय पर e-KYC पूरा नहीं किया गया, तो गैस सिलिंडर बुकिंग और सब्सिडी में परेशानी हो सकती है। कुछ मामलों में सब्सिडी अस्थायी रूप से रोकी भी जा सकती है।

सरकार की घोषणा: यह कदम एलपीजी वितरण प्रणाली को पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए लिया गया है। उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि वे समय रहते e-KYC पूरा करें ताकि भविष्य में किसी भी तरह की समस्या से बचा जा सके।