ब्लॉगरों पर कार्रवाई की मांग, समाजसेवियों ने पुलिस से की सख्ती की अपील

ब्लॉगरों पर कार्रवाई की मांग, समाजसेवियों ने पुलिस से की सख्ती की अपील

स्थान : हल्द्वानी
ब्यरो रिपोर्ट

हल्द्वानी में सोशल मीडिया गतिविधियों को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। समाजसेवी Vishal Verma और पूर्व पार्षद प्रत्याशी Anjali Verma ने सोशल मीडिया ब्लॉगरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है। उन्होंने इस संबंध में तीन दिन पहले Dr. Manjunath TC (एसएसपी, Nainital) से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा था।

समाजसेवियों का आरोप है कि सोशल मीडिया ब्लॉगर Jyoti Adhikari और Sunita Bhatt के खिलाफ तहरीर दी गई है, लेकिन अभी तक पुलिस प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उनका कहना है कि पुलिस को तहरीर के आधार पर दोनों के खिलाफ कठोर कदम उठाने चाहिए, ताकि देवभूमि उत्तराखंड और हल्द्वानी शहर की छवि खराब न हो।

पूर्व पार्षद प्रत्याशी अंजलि वर्मा ने कहा कि ज्योति अधिकारी सहित कुछ लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज होने की बात सामने आई है। आरोप है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए सोशल मीडिया पर लाइव आकर आत्महत्या जैसे कदमों का नाटक या ड्रामा किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं समाज के लिए बेहद गंभीर और चिंताजनक हैं। इससे खासकर युवा पीढ़ी पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है और समाज में गलत संदेश फैल सकता है।

समाजसेवी विशाल वर्मा ने कहा कि सोशल मीडिया पर लाइव सुसाइड या इस तरह की नाटकीय घटनाएं समाज में अस्थिरता और भय का माहौल पैदा करती हैं। ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई जरूरी है, ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह की हरकत करने से पहले सोचे।

उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां केवल एक व्यक्ति से जुड़ी नहीं होतीं, बल्कि पूरे समाज और आने वाली पीढ़ियों के मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करती हैं। इसलिए पुलिस प्रशासन को इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई करनी चाहिए।

समाजसेवी विशाल वर्मा और अंजलि वर्मा ने Dr. Manjunath TC और पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि समाज में सकारात्मक संदेश जाए और कानून व्यवस्था बनी रहे।