समावेशी और सर्वस्पर्शी है राज्य का बजट: संसदीय कार्य मंत्री

समावेशी और सर्वस्पर्शी है राज्य का बजट: संसदीय कार्य मंत्री

स्थान : विकासनगर
ब्यरो रिपोर्ट

एलपीजी गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और गैस की किल्लत के विरोध में विकासनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय किशोर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजार में जुलूस निकालकर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की तथा सरकार का पुतला दहन किया।

प्रदर्शन कांग्रेस कार्यालय तिलक भवन से शुरू होकर पहाड़ी गली चौक तक निकाला गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए और गैस की कीमतों में कमी तथा आपूर्ति व्यवस्था सुधारने की मांग की।

प्रदर्शन में पूर्व कैबिनेट मंत्री नव प्रभात भी शामिल हुए। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि केंद्र सरकार की कमजोर विदेश नीति और गलत आर्थिक नीतियों का खामियाजा आज देश की आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं और दूसरी ओर कई स्थानों पर गैस की किल्लत भी देखने को मिल रही है। उनका कहना था कि सरकार कागजों और बयानों में सब कुछ ठीक बता रही है, जबकि जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है।

पूर्व मंत्री ने कहा कि आम जनता गैस सिलेंडर के लिए दर-दर भटक रही है और रसोई का बजट लगातार बिगड़ता जा रहा है। उन्होंने सरकार से जल्द इस समस्या का समाधान निकालने की मांग की।

वहीं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय किशोर ने भी गैस आपूर्ति और बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आम लोगों की परेशानियों को सरकार नजरअंदाज कर रही है।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी नहीं की गई और गैस की किल्लत दूर नहीं की गई, तो कांग्रेस पार्टी जनता के साथ मिलकर आंदोलन को और तेज करेगी। इस दौरान कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।