समावेशी और सर्वस्पर्शी है राज्य का बजट: संसदीय कार्य मंत्री

समावेशी और सर्वस्पर्शी है राज्य का बजट: संसदीय कार्य मंत्री

स्थान : गैरसैंण
ब्यरो रिपोर्ट

उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में चल रहे बजट सत्र को लेकर संसदीय कार्य मंत्री ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत किया गया बजट सर्वस्पर्शी और समावेशी है।

मंत्री ने कहा कि इस बजट में समाज के सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। युवाओं के रोजगार, महिलाओं के सशक्तिकरण और प्रदेश के समग्र विकास के लिए कई महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि सरकार का उद्देश्य राज्य के प्रत्येक वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। बजट में रोजगार के नए अवसर सृजित करने और स्वरोजगार को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दिया गया है।

संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि महिलाओं के हितों और उनके सशक्तिकरण के लिए भी कई योजनाओं को बजट में शामिल किया गया है, जिससे प्रदेश में सामाजिक और आर्थिक संतुलन मजबूत होगा।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार प्रदेश के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए योजनाएं तैयार कर रही है। बजट में बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर भी विशेष फोकस किया गया है।

मंत्री के अनुसार यह बजट राज्य के दीर्घकालिक विकास की दिशा तय करने वाला साबित होगा। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य उत्तराखंड को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है।

उन्होंने विश्वास जताया कि यह बजट राज्य के “विकसित और सशक्त उत्तराखंड 2027” के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।