
ब्यरो रिपोर्ट

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से आयोजित सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) 2026 की प्रोविजनल आंसर की जल्द जारी होने की उम्मीद है। उत्तर कुंजी ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी की जाएगी।


आंसर की जारी होते ही परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपने लॉग इन डिटेल दर्ज कर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकेंगे और अपने प्रश्न-उत्तर का मिलान कर पाएंगे।

आपत्ति दर्ज कराने का भी मिलेगा मौका
आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवारों को निर्धारित समय के भीतर उस पर आपत्ति दर्ज कराने का अवसर भी मिलेगा। यदि किसी अभ्यर्थी को किसी उत्तर पर आपत्ति है तो वह प्रति प्रश्न 1000 रुपये शुल्क जमा कर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकता है।

अभ्यर्थियों द्वारा दर्ज आपत्तियों की समीक्षा के बाद बोर्ड अंतिम उत्तर कुंजी तैयार करेगा। इसी फाइनल आंसर की के आधार पर परीक्षा परिणाम जारी किया जाएगा।
ऐसे डाउनलोड करें आंसर की
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज सेक्शन में आंसर की से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर लॉग इन करें।
- स्क्रीन पर आंसर की खुल जाएगी, जिसे डाउनलोड किया जा सकता है।
- इसी लॉग इन के माध्यम से अभ्यर्थी आंसर की पर आपत्ति भी दर्ज कर सकेंगे।
इस महीने के अंत तक आ सकता है रिजल्ट
सीबीएसई की ओर से परीक्षा का परिणाम इसी महीने के अंत तक जारी होने की संभावना जताई जा रही है। परीक्षा में सफल होने के लिए सामान्य (General/UR) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 60 प्रतिशत और ओबीसी, एससी, एसटी व पीडब्ल्यूडी वर्ग के लिए 55 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं।

बोर्ड ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि आंसर की और रिजल्ट से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

