
स्थान गदरपुर
रिपोर्टर रिजवान अख्तर




थाना परिसर में दशहरा एवं अन्य पर्वों को लेकर थाना अध्यक्ष विजेंद्र शाह द्वारा रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों के साथ बैठक करते हुए थाना अध्यक्ष ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।


बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बेहड़ ने कहा कि अनाज मंडी रामलीला एवं शिव मंदिर रामलीला परिसर से गूलरभोज रोड अनाज मंडी और अनाज मंदिर रामलीला कमेटी द्वारा अनाज मंडी से मुख्य मार्ग पर कम से कम समय में राम रावण युद्ध की शोभायात्रा निकाल कर शिव मंदिर दशहरा प्रांगण एवं राजकीय इंटर कॉलेज दशहरा प्रांगण में पहुंच कर रावण और उसके परिजनों के पुतलो को जलाकर दशहरा पर्व मनाया जाएगा। इस दौरान थानाध्यक्ष ने कहा कि यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए दोनों रामलीला कमेटी पदाधिकारियों एवं व्यापारियों से कहां की मुख्य मार्ग पर कम से कम भीड़ भाड़ करें ताकि यातायात व सुरक्षा व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था कायम रह सके। उन्होंने कहा कि इस दौरान भारी वाहनों का शहर में प्रवेश वर्जित किया जाएगा


। इस मौके पर अनाज मंडी रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विजय छाबड़ा, महामंत्री अशोक घीर, शिव मंदिर रामलीला कमेटी के महामंत्री एडवोकेट राजेंद्र बेहड़, रामलीला कमेटी मीडिया प्रभारी जसपाल डोगरा, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बेहड़, महामंत्री संदीप चावला, कोषाध्यक्ष राहुल अनेजा, सुनील जैन, रामअवतार गुप्ता, वेद भगत, निशांत गुप्ता, लविश ग्रोवर, नितिन छाबड़ा, चिराग मुरादिया, विशु छाबड़ा सहित काफी लोग मौजूद रहे।।



