ईमानदारी का सिक्का आज भी चलता है यहां सिपाही ने खोये मोबाइल को उसके स्वामी तक पहुंचा कर ही लिया दम

रिपोर्टर पंकज

हल्द्वानी

अक्सर देखा जाता है कि कोई कीमती वस्तु मिलने पर व्यक्ति लोभवश उसे अपना बनाने की कोशिश करता हैं। लेकिन परिस्थिति यहां विपरीत है। हुआ यूं कि आज दिनांक 14/10/2021 को टीपीनगर चौकी हल्द्वानी मैं तैनात आरक्षी पुष्कर सिंह रौतेला को ड्यूटी के दौरान मंडी बाईपास पर एक Android phone (कीमत लगभग ₹22000) पड़ा मिला।

आरक्षी पुष्कर सिंह रौतेला द्वारा अपनी ईमानदारी का परिचय देते हुए मोबाइल स्वामी का पता लगाने की हर संभव कोशिश की गई और इस कोशिश में उन्हें सफलता भी हासिल हुई। लिहाजा सिपाही ने खोए हुए मोबाइल के स्वामी को ढूंढ कर खोया मोबाइल उसके सुपुर्द किया गया