अमन कमेटी की बैठक आयोजित

रिपोर्टर, विशेष शर्मा
स्टेशन : बाजपुर

बाजपुर कोतवाली मे आगामी त्योहारों को लेकर अमन कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य लोगों से कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए त्योहार मनाने की अपील की गई।

बता दें कि मुस्लिम समुदाय के पर्व बारावफात ओर हिन्दू समाज के पर्व दशहरा ओर वाल्मीकि जयंती को लेकर बाजपुर कोतवाली में सीओ वंदना वर्मा की अध्यक्षता में अमन कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सीओ वंदना वर्मा ने सभी समुदाय के लोगों को कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए त्योहार मनाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान ज्यादा भीड़ एकत्र ना करने की अपील की।

वही सीओ वंदना वर्मा ने दशहरे के पर्व पर नगर में सड़क किनारे लगने वाली दुकानों को सही तरीके से लगवाने के लिए नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी जगदीश चंद्र को निर्देश दिए।

वंदना वर्मा ………………… सीओ बाजपुर

इस दौरान सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि दुकानों को सही तरीके से लगवाने के लिए नगर पालिका को मुनादी कराने के निर्देश दिए गए हैं उन्होंने बताया कि यदि दुकान स्वामी अतिक्रमण करते दिखाई देंगे तो नगरपालिका की टीम चालान की कार्रवाई करेगी।