
स्थान : जसपुर

ब्यूरो रिपोर्ट

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तराखंड प्रदेश में सभी राजनीतिक दल अपने संगठन को मजबूत करने और अपने कुनबे का विस्तार करने में जुटे हैं। इसी बीच आजाद समाज पार्टी (ASP) ने उत्तराखंड में अपनी सक्रियता बढ़ाना शुरू कर दिया है।


आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उत्तराखंड प्रदेश में नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी लेखराज सिंह गौतम को सौंप दी। इसके बाद नव नियुक्त अध्यक्ष ने कुमाऊं छौर पर स्थित उधमसिंह नगर के जसपुर का तूफानी दौरा किया।

इस दौरे के दौरान उन्होंने ग्राम दादूबला, तालबपुर और जसपुर नगर के महिला विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती दिव्या सिंह के निवास पर जाकर पार्टी कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क किया।
कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का फूल मालाओं से स्वागत किया और उनका उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावी रणनीति पर भी चर्चा हुई।

लेखराज सिंह गौतम ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि वे पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचाएं और संगठन को मजबूती प्रदान करने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह दौरा उत्तराखंड में आजाद समाज पार्टी के विस्तार और संगठनात्मक मजबूती की दिशा में पहला महत्वपूर्ण कदम है।
बैठक में आगामी समय में जनसंपर्क अभियान, सदस्यता अभियान और युवा कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की रूपरेखा तय की गई।
स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को सफलता और संगठन की मजबूती की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी उत्तराखंड में मजबूत पैठ बनाने के लिए पूरी तैयारी कर रही है।

