एसबीआई जनरल पर्सनल एक्सीडेंटल इंश्योरेंस योजना के तहत 20 लाख का बीमा क्लेम सेटल

एसबीआई जनरल पर्सनल एक्सीडेंटल इंश्योरेंस योजना के तहत 20 लाख का बीमा क्लेम सेटल

स्थान : हल्द्वानी
ब्यरो रिपोर्ट

भारतीय स्टेट बैंक की काठगोदाम शाखा द्वारा एसबीआई जनरल पर्सनल एक्सीडेंटल इंश्योरेंस योजना के अंतर्गत 20 लाख रुपये का बीमा क्लेम सेटल किया गया।

शाखा परिसर में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम के दौरान शाखा प्रबंधक हेमंत पुजारी तथा एसबीआई जनरल के जोनल हेड दीपेश पंत ने लाभार्थी श्रीमती नीमा तिवाड़ी को 20 लाख रुपये का चेक प्रदान किया।

इस अवसर पर श्रीमती नीमा तिवाड़ी ने भारतीय स्टेट बैंक काठगोदाम शाखा और एसबीआई जनरल इंश्योरेंस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बीमा क्लेम का निपटान बेहद सरल, पारदर्शी और बिना किसी परेशानी के किया गया। उन्होंने कहा कि कठिन समय में यह आर्थिक सहायता उनके परिवार के लिए काफी सहायक सिद्ध हुई है।

कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक हेमंत पुजारी ने बताया कि एसबीआई जनरल इंश्योरेंस की विभिन्न बीमा योजनाएं आकस्मिक परिस्थितियों में ग्राहकों और उनके परिवारों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने और अपने परिवार के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए दुर्घटना बीमा योजनाओं का लाभ अवश्य लें।

उन्होंने यह भी बताया कि बैंक ग्राहकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ वित्तीय सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं की जानकारी भी दे रहा है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उन्हें आर्थिक सहारा मिल सके।