
स्थान : शक्तिफार्म

ब्यूरो रिपोर्ट

शक्तिफार्म के गोविंदनगर क्षेत्र में बीती रात एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। मृतक की उम्र 43 वर्ष बताई जा रही है और वह नानकमत्ता का रहने वाला था।


सूचना के अनुसार मृतक गोविंदनगर में खरीदे गए प्लॉट पर झोपड़ी बनाकर रह रहा था। स्थानीय लोगों और प्रधान प्रभाकर राय के अनुसार, आर्थिक तंगी के कारण घर में अक्सर विवाद हुआ करते थे।

स्थानीय सूत्रों ने बताया कि बीती रात आपसी क्लेश के बाद युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं। घटना के संबंध में परिवार और पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है।

स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि इस तरह के मामलों में मानसिक स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें और यदि किसी व्यक्ति में तनाव या अवसाद के लक्षण दिखें, तो उसे समय पर मदद प्रदान करें।

