India Post GDS भर्ती 2026: पहली मेरिट लिस्ट जल्द, ऐसे करें डाउनलोड

India Post GDS भर्ती 2026: पहली मेरिट लिस्ट जल्द, ऐसे करें डाउनलोड

ब्यूरो रिपोर्ट

ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। India Post (इंडिया पोस्ट) जल्द ही GDS भर्ती 2026 की पहली मेरिट लिस्ट जारी कर सकता है।

जिन उम्मीदवारों ने 31 जनवरी से 16 फरवरी के बीच ग्रामीण डाक सेवक (GDS) पदों के लिए पंजीकरण किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक India Post GDS 1st Merit List इसी सप्ताह जारी की जा सकती है।

इंडिया पोस्ट मेरिट लिस्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी करेगा, जिसमें चयनित अभ्यर्थियों के नाम और विवरण शामिल होंगे।


ऐसे डाउनलोड करें India Post GDS Result 2026

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट
    India Post GDS Online (indiapostgdsonline.gov.in)
    पर जाएं।
  2. होमपेज पर Candidate’s Corner सेक्शन में जाएं।
  3. वहां दिखाई दे रहे ‘India Post GDS Result 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
  4. लिंक पर क्लिक करते ही मेरिट लिस्ट पीडीएफ आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  5. अपना नाम और रजिस्ट्रेशन नंबर चेक करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकाल लें।

कितना मिलेगा वेतन?

चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार वेतन दिया जाएगा:

  • बीपीएम (Branch Post Master): ₹12,000 से ₹29,380 प्रतिमाह
  • एबीपीएम (Assistant Branch Post Master) और GDS: ₹10,000 से ₹24,470 प्रतिमाह

मेरिट लिस्ट के बाद क्या होगा?

जिन उम्मीदवारों का नाम मेरिट लिस्ट में शामिल होगा, उन्हें दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा।

बताया जा रहा है कि इंडिया पोस्ट इस भर्ती की मेरिट लिस्ट तीन या चार चरणों में जारी कर सकता है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें।

ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2026 लाखों युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। अब सभी की नजरें पहली मेरिट लिस्ट पर टिकी हैं।