कुमाऊँ का मुख्य मार्ग होगा बंद

रिपोर्ट- सचीन गुप्ता
स्थान- हल्द्वानी

एक बार फिर हल्द्वानी से पहाड़ जाने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है

, 16 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक निर्माण कार्य के चलते पुल पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बन्द रहेगी, पहाड़ जाने वाले वाहन ज्योलिकोट होते हुए यात्रा कर सकेंगे,

बैकल्पिक मार्ग के तौर पर ज्योलीकोट- भवाली मार्ग पर आवागमन रहेगा, इससे पहले बरसात के दिनों में रानीबाग पुल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था, उस पुल के पास ही नए पुल का निर्माण कार्य चल रहा है।

जिस कारण यातायात बन्द किया जा रहा है, इस मार्ग के बंद होने से कुमाऊं के पर्वतीय जनपदों को जाने वाले मालवाहक वाहनों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है

धीराज गर्ब्याल डीएम नैनीताल

साथ ही बाहर से आने वाले पर्यटकों को भी काफी लंबा सफर तय करना पड़ेगा।