आइये बढ़ाए कदम, बदलेगा समाज जब बदलेंगे हम नशे के विरुद्ध नैनीताल पुलिस का विशेष जन-जागरूकता अभियान

रिपोर्टर पंकज

हल्द्वानी

श्रीमती प्रीति प्रियदर्शिनी श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया नैनीताल के आदेशानुसार जनपद नैनीताल स्तर पर वर्तमान में नशा एवं विभिन्न अपराधों से बचाव हेतु जन-जनजागरुकता अभियान प्रचलित है।

इसी क्रम में आज दिनाँक 13-10-2021 को थानाध्यक्ष तल्लीताल के दिशा-निर्देशन में उ0नि0 दीपक बिष्ट व का0 शिवराज राणा द्वारा थाना तल्लीताल क्षेत्रान्तर्गत राजकीय इण्टर कॉलेज तल्लीताल में जाकर जन-जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें स्कूली छात्रो को समाज मे बढ रहे नशे के दुष्प्रभावों एवं नशीली वस्तुओं के सेवन/विक्रय से सम्बन्धित कानूनों/दंडो के संबंध में भी अवगत कराया गया।

जन-जागरूकता


इसके अतिरिक्त स्कूली छात्रों को यातायात नियमों एवं साईबर अपराध के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई साथ ही नशे का व्यापार कर रहे लोगो की जानकारी देने हेतु जनपद नैनीताल स्तर पर जारी हेल्पलाइन नम्बर-75190 51905, 97192 91929 एवम साइबर अपराधों से संबंधित हेल्पलाइन नंबर 81712 00003 व 155260 एवम उत्तराखण्ड Traffic Eyes app के सम्बन्ध में जानकारी दी गई।