
स्थान : लक्सर

ब्यूरो रिपोर्ट

लक्सर क्षेत्र में अवैध खनन को लेकर ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि नेहन्दपुर क्षेत्र में संचालित कुछ स्टोन क्रशर अवैध खनन सामग्री की खरीद कर रहे हैं।


ग्रामीणों ने लक्सर प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कथित तौर पर प्रशासन की मिलीभगत से यह खेल चल रहा है। विरोध में ग्रामीणों ने कुछ वीडियो सार्वजनिक किए हैं और जिलाधिकारी को पत्र भेजकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि अवैध खनन में 25 हजार से 50 हजार रुपये तक की कथित “एंट्री व्यवस्था” चल रही है। उन्होंने इस पूरे तंत्र की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग उठाई है।

हालांकि, प्रशासन की ओर से इन आरोपों पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।


