भगवानपुर–बहादराबाद हाईवे पर भीषण हादसा, बाइक सवार युवक की मौत

भगवानपुर–बहादराबाद हाईवे पर भीषण हादसा, बाइक सवार युवक की मौत

स्थान : रुड़की

ब्यूरो रिपोर्ट

भगवानपुर–बहादराबाद हाईवे पर तिरछे पुल के समीप हुए एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान नागल पलुनी निवासी सावन (पुत्र राजेश) के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा अचानक हुआ और टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही धनौरी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भेज दिया है। दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।

पुलिस का कहना है कि यदि लापरवाही या किसी अन्य वाहन की संलिप्तता पाई जाती है तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।