आज का राशिफल जानिए क्या कहती है आपकी रशिया

आज का राशिफल जानिए क्या कहती है आपकी रशिया

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पाजिटिव- किसी खास काम के लिए बनाई गई योजना आज आगे बढ़ सकती है। बीच में कुछ दिक्कतें आएंगी, लेकिन उनके हल भी साथ-साथ मिलते जाएंगे। आपका सकारात्मक नजरिया आपके व्यक्तित्व को और बेहतर बनाएगा।
नेगेटिव- कोई विवाद बने तो उसे तुरंत सुलझाने की कोशिश करें। मामला बढ़ने पर पुलिस या कानूनी कार्यवाही तक बात जा सकती है। पैतृक मामले में बहुत सावधानी से फैसला लें। विद्यार्थी पढ़ाई पर ध्यान बनाए रखें।

व्यवसाय- व्यवसाय में आपके प्रयास जल्दी ही कोई उपलब्धि दिला सकते हैं। अपनी मेहनत और योग्यता से काम सही दिशा में करेंगे। कमीशन, बीमा और सर्विस से जुड़े कामों में अचानक सफलता के योग हैं। आफिस में किसी बात को लेकर बहस हो सकती है, इसलिए संयम रखें।
लव- पति-पत्नी आपसी और पारिवारिक मामलों में संतुलन बनाए रखें। प्रेम संबंधों में गलतफहमी को जगह न दें।
स्वास्थ्य- मौसम के असर को हल्के में न लें। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करते रहें और दिनचर्या संतुलित रखें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पाजिटिव- आज का दिन काफी सुखद रह सकता है। यदि कोई फैसला लेने जा रहे हैं, तो बेवजह देर न करें। सही समय पर लिया गया निर्णय फायदा देगा। अनुभवी लोगों से मिलने का मौका मिलेगा और कई अच्छी गतिविधियों में व्यस्तता बनी रहेगी।
नेगेटिव- स्वभाव सरल और शांत रखें। बेकार के विवाद में पड़ना आपकी छवि खराब कर सकता है। किसी भी योजना पर काम शुरू करने से पहले उस पर ठीक से सोच लें। किसी की गलत हरकत का जवाब भी शांति से दें।

व्यवसाय- कारोबारी मामलों में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। किसी अधीन कर्मचारी की वजह से नुकसान भी हो सकता है, इसलिए जरूरी काम अपनी देखरेख में करवाएं। आफिस में बास या अधिकारियों से बहस में पड़ना ठीक नहीं रहेगा।
लव- पति-पत्नी के बीच तालमेल की कमी से घर का माहौल बिगड़ सकता है। प्रेम संबंधों में भी कुछ गलतफहमियां रह सकती हैं।
स्वास्थ्य- थकान और तनाव से राहत पाने के लिए कुछ समय आराम और हल्के मनोरंजन के लिए जरूर निकालें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पाजिटिव- अपने दृढ़ निश्चय और मेहनत से आप किसी खास काम को पूरा करने में सफल रहेंगे। किसी राजनीतिक या प्रभावशाली व्यक्ति की मदद भी मिल सकती है। विद्यार्थियों और युवाओं को पढ़ाई तथा करियर से जुड़ी समस्या का हल मिलने से राहत रहेगी।
नेगेटिव- मेहनत के साथ आज सावधानी भी जरूरी है। पैसे के लेनदेन में गलती या नुकसान हो सकता है, जिसका असर रिश्तों पर भी पड़ेगा। किसी से गलत लहजे में बात करना आपके लिए नुकसानदेह रहेगा।

व्यवसाय- व्यावसायिक नजरिए से समय काफी अनुकूल है। मीडिया, संपर्क सूत्र, पब्लिक डीलिंग, ग्लैमर, कंप्यूटर और तकनीक से जुड़े कामों में खास उपलब्धि मिल सकती है। नौकरी करने वालों को स्थानांतरण से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है।
लव- पति-पत्नी के बीच घर की व्यवस्था को लेकर हल्की नोकझोंक हो सकती है। युवाओं की मित्रता और गहरी हो सकती है।
स्वास्थ्य- अव्यवस्थित दिनचर्या के कारण गैस और एसिडिटी परेशान कर सकती है। भारी और बाहर का खाना कम लें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पाजिटिव- सही समय पर सही फैसला लेना आज बहुत जरूरी है। सावधानी से काम करेंगे तो धीरे-धीरे आपकी गतिविधियां मनमाफिक चलने लगेंगी। करियर से जुड़ी किसी समस्या का हल मिलने से युवाओं में उत्साह बना रहेगा। आत्मविश्वास भी व्यक्तित्व को निखारेगा।
नेगेटिव- दिन के दूसरे हिस्से में बिना कारण तनाव महसूस हो सकता है। ध्यान से सोचेंगे तो समझ आएगा कि स्थिति उतनी गंभीर नहीं है। खर्च करते समय बजट का ध्यान रखें। किराएदारी या मकान से जुड़े मामलों में बहस हो सकती है।

व्यवसाय- अतिरिक्त काम और व्यस्तता की वजह से व्यवसाय पर पूरा ध्यान नहीं दे पाएंगे। समय की कमी के कारण अधिकतर काम घर से या सीमित दायरे में करना बेहतर रहेगा। नौकरी करने वाले लोग स्थानांतरण के लिए जल्दबाजी न करें। अभी धैर्य रखना ठीक है।
लव- दांपत्य जीवन में स्थिति संभालने की जिम्मेदारी आप पर ज्यादा रहेगी। प्रेमी-प्रेमिका के बीच भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा।
स्वास्थ्य- कुछ लोगों की नकारात्मक बातों से तनाव बढ सकता है, जिसका असर स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पाजिटिव- यह समय अपनी योग्यता और क्षमता को जगाने का है। काम अधिक रहेगा, लेकिन आप पूरे मन और ऊर्जा से उसे पूरा कर पाएंगे। रुकी हुई पेमेंट या उधार दिया पैसा वापस पाने की कोशिश में सफलता मिल सकती है।
नेगेटिव- दूसरों के मामलों में दखल न दें। स्वभाव में नरमी और ठहराव रखें। आपके अपने लोग ही काम में रुकावट डाल सकते हैं। भूमि या वाहन के लिए कर्ज लेने का सोच रहे हैं, तो अपनी क्षमता से ज्यादा बोझ न लें। विद्यार्थियों को करियर की चिंता बनी रह सकती है।

व्यवसाय- कारोबार में कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें, वरना मुश्किल बढ़ सकती है। काम की अंदरूनी व्यवस्था में बदलाव की जरूरत है। बेरोजगार लोगों को कोई उम्मीद नजर आएगी। नौकरी करने वालों का किसी उच्च अधिकारी से विवाद हो सकता है।
लव- पति-पत्नी के प्रयासों से घर में सुखद माहौल बना रहेगा। प्रेम संबंधों में किसी कारण भावनात्मक दूरी आ सकती है।
स्वास्थ्य- मौसम की वजह से खांसी-जुकाम की परेशानी रह सकती है। आयुर्वेदिक इलाज और सावधानी लाभ देगी।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 3

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पाजिटिव- योजनाबद्ध तरीके से काम करना और सकारात्मक सोच रखना आज सही फैसला लेने में मदद करेगा। यदि कहीं पैसा उधार दिया है, तो उसके वापस मिलने की अच्छी संभावना है। महिलाओं के लिए दिन खास रूप से शुभ रहेगा।
नेगेटिव- बेकार के विवाद से दूरी बनाए रखें। निजी मामलों में लापरवाही न करें। कोई सरकारी मामला चल रहा है तो उलझ सकता है। किसी भी बात पर चर्चा करते समय शब्दों का सही चुनाव करें। आय की स्थिति सामान्य रहेगी, इसलिए खर्चों में संयम रखें।

व्यवसाय- आज कार्यक्षेत्र में कोई नया काम शुरू न करें। गुस्से की वजह से बनते काम बिगड़ सकते हैं। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े काम में कोई फायदेमंद डील होने की संभावना है। नौकरी करने वाले लोग अपना टारगेट पूरा करेंगे और अधिकारियों से सराहना पा सकते हैं।
लव- घर में मधुर संबंध बनाए रखने के लिए अपनों को समय देना जरूरी है। यदि किसी मित्र या रिश्तेदार से लंबे समय से मुलाकात नहीं हुई, तो आज बात या मिलने की योजना बन सकती है।
स्वास्थ्य- एसिडिटी और अनियमित खानपान की वजह से सिरदर्द और माइग्रेन की परेशानी हो सकती है। इस पर खास ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पाजिटिव- आपकी मेहनत और प्रयास से कोई समस्या हल हो सकती है, जिससे आप अपने निजी कामों पर भी ध्यान दे पाएंगे। यदि प्रापर्टी से जुड़ा कोई फैसला लेने जा रहे हैं, तो आज उस पर गंभीरता से विचार करें। सफलता के अच्छे योग हैं।
नेगेटिव- तनाव छोड़कर समस्या का हल खोजेंगे तो जल्दी समाधान मिलेगा। घर में सुधार के कुछ काम होंगे, लेकिन ध्यान रखें कि बजट से ज्यादा खर्च न हो। विदेश जाने की कोशिश कर रहे लोग अपने कागज पूरे रखें।

व्यवसाय- व्यावसायिक व्यवस्था को बेहतर बनाने में स्टाफ और कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। मीडिया और मार्केटिंग से जुड़े काम अभी रोकना ठीक रहेगा, क्योंकि मौजूदा कामों में ही काफी व्यस्तता रहेगी। आफिस में डाटा सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें।
लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच अच्छा तालमेल घर में खुशहाली बनाए रखेगा। अविवाहित लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
स्वास्थ्य- ज्यादा काम के बीच आराम के लिए समय निकालना जरूरी है। पैरों में दर्द और सूजन की समस्या बढ सकती है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पाजिटिव- इस समय ग्रह स्थिति आपके पक्ष में है। सामाजिक गतिविधियों से जुड़ने का मौका मिलेगा। लक्ष्य पर फोकस बनाए रखेंगे तो सफलता मिलेगी। सूझबूझ और विवेक से काम करेंगे तो अधिकतर स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। माता-पिता का ध्यान रखना और उनका सम्मान करना आपको मन से संतोष देगा।
नेगेटिव- किसी भी बीमा या निवेश योजना में पैसा लगाने से पहले पूरी जानकारी लें। दूसरों की बातों में आकर फैसला न करें। अपनी उपलब्धियों का ज्यादा दिखावा न करें। विपरीत स्थिति में भी गुस्से पर काबू रखें और शांत रहकर मामला संभालें।

व्यवसाय- कार्यस्थल पर व्यवस्था ठीक रहेगी और काम करने का तरीका भी सुधरेगा। हालांकि कर्मचारियों की गतिविधियों से कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। तनाव लेने के बजाय शांति से हल निकालें। आफिस के अधिकतर काम समय पर और व्यवस्थित तरीके से पूरे हो जाएंगे।
लव- पति-पत्नी के बीच बेहतरीन तालमेल रहेगा। प्रेम संबंधों के विवाह तक पहुंचने की भूमिका बन सकती है।
स्वास्थ्य- चिंता की वजह से नींद में कमी हो सकती है। योग और मेडिटेशन को दिनचर्या में शामिल करें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 2

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पाजिटिव- आज दिन भर काफी व्यस्तता रहेगी, लेकिन मनमाफिक परिणाम मिलने से थकान हावी नहीं होगी। कोई रुकी हुई पेमेंट मिलने से आर्थिक समस्या काफी हद तक सुलझ सकती है। विद्यार्थियों को नौकरी से जुड़े इंटरव्यू में सफलता के योग हैं।
नेगेटिव- अतिरिक्त जिम्मेदारियों का बोझ आपको थका सकता है। किसी के साथ ज्यादा बहस में न पड़ें, वरना आपकी छवि पर असर पड़ सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं और किसी भी जोखिम वाले काम से दूर रहें।

व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियां मनमाफिक व्यवस्थित चलेंगी। साझेदारी वाले काम में आज लिया गया फैसला लाभदायक रह सकता है। विदेश से जुड़े कारोबार में नुकसान की आशंका है, इसलिए अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें। आफिस की व्यवस्था ठीक रहेगी।
लव- दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। घर में भी शांति रहेगी। मित्रों के साथ गेट-टुगेदर का कार्यक्रम बन सकता है।
स्वास्थ्य- थकान बनी रह सकती है। नकारात्मक सोच को अपने ऊपर हावी न होने दें। मेडिटेशन जरूर करें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 6

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पाजिटिव- दिन सुखद और व्यवस्थित रहेगा। बस सही समय पर सही फैसला लेने की जरूरत है। अपने लक्ष्य को पाने के लिए लगातार मेहनत करें, सफलता जरूर मिलेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई और प्रतियोगिता से जुड़े कामों में मनमाफिक सफलता मिल सकती है।
नेगेटिव- ज्यादा सोचने में समय निकल सकता है, इसलिए योजना बनाते ही उस पर काम शुरू करें। खर्च अधिक रहेंगे, लेकिन कहीं उधार दिया पैसा वापस मिलने से आर्थिक स्थिति संभल सकती है।

व्यवसाय- कारोबार में कुछ उतार-चढाव बने रहेंगे, लेकिन मेहनत का फल जरूर मिलेगा। किसी अधीन कर्मचारी से नुकसान हो सकता है। बाजार में आपके काम का श्रेय कोई और लेने की कोशिश कर सकता है, इसलिए कार्यप्रणाली गोपनीय रखें।
लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच अच्छा सामंजस्य रहेगा। बेकार की मित्रता से दूरी बनाए रखना बेहतर रहेगा।
स्वास्थ्य- मौसमी एलर्जी, गला खराब होना, खांसी-जुकाम जैसी परेशानी रह सकती है। आयुर्वेदिक इलाज लाभ देगा।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 4

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पाजिटिव- समय अनुकूल है। रुके हुए कामों में गति आएगी और किसी भरोसेमंद व्यक्ति पर विश्वास करना फायदेमंद साबित होगा। पिछली गलतियों से सीख लेकर काम करने का तरीका सुधारेंगे, तो सफलता मिलेगी। कोई शुभ समाचार मिलने से मन को राहत और खुशी मिलेगी।
नेगेटिव- तनाव को खुद पर हावी न होने दें। लापरवाही से बैंक या निवेश से जुड़ा कोई काम बिगड़ सकता है। युवा मौज-मस्ती की वजह से अपने जरूरी कामों में ढिलाई कर सकते हैं। यह समय खुद को और ज्यादा अपडेट करने का है।

व्यवसाय- व्यवसाय में परिस्थिति को अपने पक्ष में करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। सही समय पर सही फैसला आपको सफल बनाएगा। पारिवारिक व्यवसाय से जुड़े काम अच्छे रहेंगे। नौकरी में सहकर्मियों की गतिविधियों के प्रति लापरवाही न करें।
लव- पारिवारिक माहौल सुखद और सामंजस्यपूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों को परिवार की स्वीकृति मिलने से विवाह की दिशा बन सकती है।
स्वास्थ्य- मौसम और पोलूशन से बचाव रखें। नियमित व्यायाम करें और संतुलित खानपान रखें।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 8

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पाजिटिव- समय लाभदायक है। थोड़ी मेहनत से ही मनमाफिक सफलता मिल सकती है और आत्मविश्वास भी बढेगा। आर्थिक योजनाएं सफल होंगी। घर के लिए कोई कीमती वस्तु खरीदी जा सकती है। घर के नवीनीकरण या रखरखाव की योजना आगे बढ़ाने के लिए समय अच्छा है।
नेगेटिव- बातचीत के दौरान मर्यादा और शब्दों का ध्यान रखें, नहीं तो कुछ रिश्ते बिगड़ सकते हैं। शापिंग करते समय फिजूल खर्च से बचें। कोई विवाद बने तो गुस्से पर कंट्रोल रखना बहुत जरूरी है।

व्यवसाय- व्यवसाय में जल्दबाजी में कोई भी बड़ा फैसला लेने से नुकसान हो सकता है। फिलहाल मौजूदा कामों पर ही ध्यान देना ठीक रहेगा। सफलता के जोश में गलत लक्ष्य न चुनें। नौकरी में किसी सीनियर की मदद से समस्या हल हो सकती है।
लव- किसी भी महत्वपूर्ण फैसले में जीवनसाथी की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढेंगी।
स्वास्थ्य- असंतुलित खानपान की वजह से पाचन संबंधी समस्या बढ सकती है। अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 5