लालकुआँ में अवैध नशे के खिलाफ काली पट्टी पहनकर धरना प्रदर्शन

लालकुआँ में अवैध नशे के खिलाफ काली पट्टी पहनकर धरना प्रदर्शन

स्थान – लालकुआँ

रिपोर्टर – मुन्ना अंसारी

लालकुआँ कोतवाली क्षेत्र में बढ़ते अवैध नशे के कारोबार के विरोध में क्षेत्रीय जन समस्या निवारण संघर्ष समिति के संयोजक पीयूष जोशी के नेतृत्व में एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया।

धरना में प्रदर्शनकारियों ने आंख, मुंह और कान पर काली पट्टी बांधकर अवैध कच्ची शराब, स्मैक, चरस और अन्य मादक पदार्थों की बिक्री के खिलाफ अपनी नारेबाजी की।

प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा गया, जिसमें अवैध कारोबारियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने और एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स के गठन की मांग की गई।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि धरना स्थल पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों का समर्थन किया।

धरना प्रदर्शन के दौरान माहौल शांतिपूर्ण बना रहा और प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को सुरक्षित तरीके से अपनी बात रखने की अनुमति दी।

स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि इस अभियान को अवैध नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और कानून को मजबूत करने की दिशा में सकारात्मक कदम मान रहे हैं।