
रिपोर्टर : दीपक चौहान

स्थान: जसपुर




पूरे प्रदेश भर में धान खरीद 1 अक्टूबर से शुरू हो गई है तो वही जिला उधम सिंह नगर के जसपुर में भी सरकारी क्रय केंद्रों ने धान की खरीद शुरू करदी है ।


जिला उधम सिंह नगर के जसपुर में खाद्य विभाग द्वारा एक अक्टूबर से क्रय केंद्रों पर किसानों से अनाज की खरीदारी शुरू कर दी है वंही किसान बिल पास होने के बाद अब किसान अपना अनाज सीधे मंडी लेकर पहुच रहे है


। मंडी में धान के लगे इन ढेरो से साफ अंदाज लगाया जा सकता है की किसान अपनी फसल निजी कास्तकारों ओर निजी राइस मिलो को छोड़कर सीधे मंडी लेकर पहुच रहे है वंही खाद्य अधिकारी का कहना है

की इस बार जसपुर क्षेत्र में तीन क्रय केंद्र बनाए गए है जिसमे निर्धारित मूल्य 1940 ओर ग्रेड A के लिए 1960 रुपए प्रति कुंतल तय किया गया है । जसपुर के क्रय केंद्रों पर इस बार 80 हजार कुंतल धान की खरीद का लक्ष्य रखा गया है ।


जिसमे से एक अक्टूबर से अब इकतीस सो कुंतल धान खरीदा जा चुका है ओर जिसमे लाख रुपए का किसानो को भुगतान किया जा चुका है

और 15 जनवरी तक धान खरीद जारी रहेगी ओर किसानों के सुविधा के लिए उच्चाधिकारियों से लगातार दिशा निर्देश मिल रहे है जिनका पालन किया जा रहा है ओर उम्मीद है की इस बार हम निर्धारित लक्ष्य पूरा कर पाएंगे


