रानीखेत में हिंदू सम्मेलन में हिंदूओं को एकजुट होकर कार्य करने तथा सर्वधर्म समभाव की भावना पर दिया जोर

रानीखेत में हिंदू सम्मेलन में हिंदूओं को एकजुट होकर कार्य करने तथा सर्वधर्म समभाव की भावना पर दिया जोर

स्थान -रानीखेत

रिपोट -रानीखेत

सकल सनातन हिन्दू समिति द्वारा पंचेश्वर महादेव मन्दिर में हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने विश्व के कल्याण के लिए हिंदूओं को एकजुट होकर सर्वधर्म समभाव पर जोर दिया । सम्मेलन का‌ शुभारम्भ अतिथियों और संचालन समिति सदस्यों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।


नगर में केमू स्टेशन से सदर बाजार, जरूरी बाजार होकर पंचेश्वर महादेव मंदिर तक शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में हिंदूवादी संगठनों, बीजेपी कार्यकर्ताओं और महिलाओं व स्कूली बच्चों ने शिरकत की।
कार्यक्रम को मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक कमल जी, कथा वाचक चंद्र शेखर अधिकारी, और डॉ सरिता चौहान ने संबोधित किया।

वक्ताओं ने कहा कि हिंदू धर्म अनादि काल से चलते आ रहा है हिंदू धर्म हमेशा वासुदेव कुटुंबकम पर विश्वास करता है और विश्व कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत रहा है। कई आक्रांताओं ने इसे छिन्न-भिन्न और नष्ट करने के प्रयास किए किंतु हिंदू धर्म की शक्ति के आगे कोई नहीं टिक पाया । विश्व के कल्याण के लिए फिर से हिंदू को एकजुट होकर सर्वधर्म समभाव के मार्ग को प्रशस्त करने की बात कही । जिससे देश में भाईचारा बढ़ाने व सर्वधर्म समभाव के साथ आगे बढ़कर भारत को फिर से विश्व गुरु बनाया जा सके।

कार्यक्रम में धर्मानंद जी ,दीप पांडे, रवि मोहन अग्रवाल, जगदीश अग्रवाल, रमेश बिष्ट,, रोहित शर्मा, धन सिंह रावत, , मोहन नेगी, दीप भगत, चंदन भगत, विमल भट्ट, ललित मेहरा, , रामेश्वर गोयल , दर्शन मेहरा, दर्शन बिष्ट, विहिप अध्यक्ष हर्ष वर्धन पंत, जीवन अधिकारी , विमला रावत, तनुजा शाह, जानकी, माया नैनवाल, भारती भगत, रेखा आर्या, अनु सोनकर, पुष्पा तिवाड़ी, ललिता बिष्ट, सुनीता डाबर, आरती जलाल, निशा, रितिका, इंदु बलोनी, रेखा पांडे, आनंदी बिष्ट, जानकी जोशी, भारती जलाल, गीता बेलवाल, ललिता बिष्ट,आदि मौजूद रहे। संचालन कार्यक्रम संयोजक गिरीश भगत ने किया।