1261 केंद्रों पर देंगे दो लाख से अधिक परीक्षार्थी देंगे एग्जाम, बोर्ड परीक्षा में केवल दो दिन शेष

1261 केंद्रों पर देंगे दो लाख से अधिक परीक्षार्थी देंगे एग्जाम, बोर्ड परीक्षा में केवल दो दिन शेष

स्थान -देहरादून

ब्यूरो रिपोट

रामनगर में उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में केवल दो दिन शेष हैं। 21 फरवरी से बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होंगी। वहीं इसके लिए बोर्ड की ओर से तैयारिया शुरू कर दी गई हैं। इस बार बोर्ड परीक्षा में 2,15,252 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसके लिए प्रदेश में 1261 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

बोर्ड के सचिव विनोद सिमल्टी ने बताया कि इस साल बोर्ड परीक्षा के लिए इस साल 2,15,252 परीक्षार्थियों ने अपना पंजीकरण कराया है। हाईस्कूल में 1,12,266 ने अपना पंजीकरण कराया है। इसमें 1722 व्यक्तिगत जबकि 1,10,544 संस्थागत शामिल हैं। जबकि इंटरमीडिएट में 1,02,986 ने अपना पंजीकरण कराया है। इसमें 3,637 व्यक्तिगत जबकि 99,349 संस्थागत शामिल हैं। बताया कि परीक्षा संपन्न करने के लिए इस साल प्रदेश में 1261 बनाए गए हैं। इसमें 156 संवेदनशील जबकि अतिसंवेदनशील छह केंद्र बनाए गए हैं।

रामनगर बोर्ड के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि विगत पर प्रदेश में परीक्षा संपन्न करने के लिए 1245 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इसमें 165 संवेदनशील जबकि पांच अतिसंवेदनशील केंद्र बनाए गए थे। बताया कि इस साल 24 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस साल कुल 1261 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 156 संवेदनशील जबकि छह अतिसंवेदनशील केंद्र बनाए गए हैं।