
स्थान नैनीताल

ब्यूरो रिपोट

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय डीएसबी परिसर की ओर से आयोजित अंतर महाविद्यालय ताइक्वांडो (महिला व पुरुष) प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में डीएसबी परिसर नैनीताल और महिला वर्ग में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी की टीम विजेता रही।


बुधवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा ने किया। महिला वर्ग में एसबीएस पीजी कॉलेज रुद्रपुर और पुरुष वर्ग में राधे हरि कॉलेज काशीपुर उपविजेता रहा। गीता आर्या, अमीषा मंडल, रिया जोशी, काजल आर्या, हिमानी आर्या, आदर्श कुमार, विभोर भट्ट, विवेक चंद्रा, ध्रुव, लक्ष्मण आर्या और पीयूष रावत ने रजत पदक जीता। वनस्पति विभाग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. ललित तिवारी ने सभी को पुरस्कृत किया। प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी व सचिव क्रीड़ा परिषद डॉ. संतोष कुमार ने कहा कि पदक विजेता खिलाड़ी अगले माह ओडिशा और पंजाब में होने वाली अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर डॉ. बीके सिंह, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. सुरेंद्र सिंह नेगी, डॉ. सुदर्शन सिंह कुमार, डॉ. हेमा पांडे, डॉ. विकास रंजन, डॉ. संजय टम्टा आदि मौजूद रहे।


इन्हें मिले पदक
महिला वर्ग: तनुजा बिष्ट (46 किग्रा ), सुनीता आर्या (49 किग्रा ), बीना बसेरा (53 किग्रा), संजना रावत (57 किग्रा ), पायल जोशी (62 किग्रा), प्रियांशी (67किग्रा) और मानसी (73 किग्रा )।

पुरुष वर्ग: हनुमंत (54 किग्रा ), तनुज नेगी (58 किग्रा ), अंकित यादव (63 किग्रा ), सचिन बाफिला (68 किग्रा ), साहिल चंद (79 किग्रा ), चित्रांग बिष्ट (80 किग्रा ), मानस ननवाल (87+ किग्रा और तजिंदर शर्मा (87+ किग्रा )


