
स्थान -नैनीताल

ब्यूरो रिपोट

नैनीताल में जिला कोर्ट के बाद अब हाईकोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी ने पूरे शहर में खलबली मचा दी है। सूचना मिलने पर पुलिस ने कोर्ट परिसरों में सुरक्षा बढ़ा दी है। प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर लगाए गए और लोगों व उनके सामान की चेकिंग की जा रही है।


एसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि पहले भी 16 और 17 फरवरी को जिला कोर्ट को धमकी भरा मेल मिला था, जिससे न्यायिक कार्य बाधित हुए थे। अब तीसरी धमकी के बाद पुलिस, डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते के साथ सतर्क हो गई है। फिलहाल न्यायिक कार्य सुचारू रूप से जारी है, लेकिन सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।


